फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित को दबंग ने पीटा

Tue, 19 Nov 2013 05:44 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम खिरिया छतारा निवासी दलित ने दबंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर क्षेत्राधिकारी सदर को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

ग्राम खिरिया छतारा निवासी मथुरा प्रसाद अहिरवार का कहना है कि सोमवार की सुबह दस बजे वह कस्बा स्थित किराने की दुकान पर सामान खरीदने जा रहा था। गांव के दबंग ने उसे रास्ते में रोककर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दीं। मना करने पर लातघूसों से पिटाई कर दी। उसने धमकी दी है कि यदि मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई तो वह जान से मार देगा।
विज्ञापन


युवा क्लब समिति का विस्तार
ललितपुर। युवा क्लब समिति अध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा ने समिति का विस्तार किया है। कार्यकारिणी में अमित जैन सपना संरक्षक, अनूप सहाय एडवोकेट प्रबंधक, हरीशंकर रजक उपाध्यक्ष, जाहर पटेल उपाध्यक्ष, नितिन ग्वाला महामंत्री, दीपक सविता कोषाध्यक्ष, हरगोविंद चौरसिया मंत्री, चंद्रशेखर मिश्रा उपमंत्री, श्रीराम साहू वरिष्ठ सचिव, प्रशांत सेन सचिव, अमरेंद्र सिंह परमार मीडिया प्रभारी एवं कुलदीप सिंह, अनिल कुशवाहा, भूपेंद्र प्रजापति, कन्हैयालाल, राजेश साहू, हरनारायण कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, गनेश कुशवाहा, राहुल साहू, नवल ग्वाला एवं मनोहर कुशवाहा सदस्य मनोनीत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें