फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनीमिया से ग्रसित मिले छप्पन बच्चे

Fri, 06 Sep 2013 05:37 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सिविल लाइंस स्थित केेंद्रीय विद्यालय में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना के तहत 289 छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान चौंतीस छात्र एवं बाइस छात्राएं रक्तअल्पता से ग्रसित पाए गए। शिविर में दृष्टि, नेत्र, दांत व पेट से संबंधित जांच कर दवाइयां वितरित की गईं।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जिला संक्रामक रोग नियंत्रण प्रभारी डा. राजेश भारती के नेतृत्व में एक सौ सत्तर छात्र एवं एक सौ नौ छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। छप्पन छात्र एवं चौंतीस छात्राएं एनीमिया से ग्रसित मिले। पांच- पांच छात्र- छात्राएं दृष्टिदोष, छह छात्र- छात्राएं कान, बत्तीस छात्र- छात्राएं दांत, तैंतीस जुकाम खांसी व ग्यारह बच्चे पेट के कीड़े की समस्या से ग्रसित मिले। कक्षा पांच से सात तक के छात्र छात्राओं को आयरन व फोलिक एसिड की बत्तीस सौ गोलियां वितरित की गईं। इसी तरह कक्षा एक से चार तक की छात्राओं को आठ हजार आयरन की गोलियां बांटी र्गइं। डा. राजेश भारती ने बताया कि कक्षा पांच से सात तक के बच्चों को छह माह तक सप्ताह में एक बार तथा कक्षा एक से चार तक के बच्चों को सप्ताह में दो बार गोलियां खिलाई जाएंगी। शिविर में कें द्रीय विद्यालय स्टाफ के अलावा डा. संजय सिंह, डा. प्रभु विश्वकर्मा, संक्रामक रोग विभाग के सियाशरण द्विवेदी, रामबाबू यादव, स्टाफ नर्स पूजा मिश्रा, शबनम खां, नेत्र सहायक नारायण दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें