फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली साईं बाबा की शोभायात्रा

Fri, 19 Jul 2013 05:32 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। ग्राम खांदी के मजरा बरबारी में र्साइं नाथ मंदिर में प्रतिमा स्थापना के अवसर पर बृहस्पतिवार को एक शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई, जिसमें अनेक साईं भक्तों ने भाग लिया। तहसील मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर स्थित बरबारी में साईं बाबा के एक मंदिर का निर्माण कराया गया है, इसमें बाबा की मूर्ति स्थापना के पहले दिन मंदिर से एक शोभायात्रा निकली।
विज्ञापन

शोभायात्रा पेट्रोल पंप तिराहे से होकर मान सरोवर तालाब गई। वहां से महिलाआें ने कलशों में पवित्र जल लिया। इसके बाद शोभायात्रा वापस मंदिर आई, जहां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए।
शोभायात्रा में सबसे आगे युवा ध्वज लेकर चल रहे थे। उनके पीछे कई लोग घोड़ों पर सवार थे। वहीं, डीजे पर बज रहे र्साइं के गीतों पर युवा नृत्य करते चल रहे थे। इसके बाद दो अलग - अलग बग्घियों पर साईं बाबा की दो प्रतिमाएं रखीं थीं। महिलाएं सिर पर कलश लिए चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें