फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेटलतीफ आपूर्ति पर प्रकाशकों को नोटिस

Fri, 21 Jun 2013 05:30 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पुस्तकों की आपूर्ति में लेटलतीफी करने पर बीएसए ने तीन प्रकाशकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। नोटिस में कहा गया है कि वे तत्काल सभी पुस्तकों की आपूर्ति सुनिश्चित करें, जिससे कि उन्हें समय से विद्यालय पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

इस बार शासन परिषदीय विद्यालयों के शैक्षिक कलेंडर को समयबद्ध तरीके से चलाने के मूड में है। लेकिन, प्रकाशक शासन का साथ देते दिखाई नहीं दे रहे हैं। झांसी के प्रकाशकाें ने प्राइमरी स्कूल की लगभग शत प्रतिशत पुस्तकों की आपूर्ति कर दी है, केवल कक्षा पांच की रेनबो पुस्तक के पांच बंडल शेष रह गए हैं। वहीं, जूनियर हाईस्कूल में मान्य 36 में से 24 पुस्तकों की आपूर्ति की गई है, इसमें से कक्षा सात की आधी अधूरी किताबें जनपद मुख्यालय को मिल सकीं हैं। इस कारण पुस्तकों के सत्यापन में देरी हो रही है। बीएसए विनोद कुमार मिश्रा ने इसे गंभीरता से लेते हुए झांसी के तीन प्रकाशकों को नोटिस जारी कर दिया है। उनका कहना है कि समय से सभी पुस्तकाें की आपूर्ति नहीं होने से अनेक दिक्कतें खड़ी हो गई हैं। पुस्तकों की लेटलतीफ आपूर्ति होने का असर जुलाई माह में होने वाली पढ़ाई पर पड़ सकता है। यदि समय से किताबें नहीं मिली तो विद्यालयों में अध्यापन कार्य प्रभावित हो सकता है। उन्होंने प्रकाशकों से तत्काल शेष पुस्तकों की आपूर्ति करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें