दैलवारा/ ललितपुर। दैलवारा स्थित एक ग्रामीण के खेत के निकट झाड़ियों में हीरोहोंडा मोटरसाइकिल लावारिस अवस्था में पड़ी मिली है। ग्रामवासियों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। दैलवारा निवासी जुग्गी विश्वकर्मा के खेत स्थित झाड़ियों में मंगलवार शाम हीरोहोंडा एसएस यूपी 94ए 3066 लावारिश अवस्था में पड़ी पाई गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने गाड़ी को बरामद नहीं किया है। उधर, झाड़ियो में लावारिश गाड़ी मिलने को लेकर गांव में तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।