फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झेलम के पहिए रुकते ही उछल पड़े धौर्रावासी

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर/ धौर्रा। झेलम एक्सप्रेस के पहिए रुकते हीधौर्रावासी खुशी से उछल पड़े। पिछले एक वर्ष से लगातार संघर्ष कर रहे क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं की तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के तत्वावधान में केंद्रीय मंत्री का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

इमारती पत्थर की खदानों व कारोबार के लिए प्रसिद्ध धौर्रा क्षेत्र पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां बड़े पैमाने पर खनन कार्य होता है। यहां पुरातत्व स्थलों की भी भरमार है। इन खूबियों के बावजूद धौर्रा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव न के बराबर है। पिछले एक वर्ष से धौर्रा स्टेशन पर झेलम एक्सप्रेस के ठहराव की मांग क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के बैनर तले क्षेत्रवासी कर रहे थे। इस मांग को लेकर कई बार आंदोलनकारियों ने केंद्रीय मंत्री का घेराव भी किया था। मंगलवार को अपराह्न बारह बजकर तीस मिनट पर झेलम एक्सप्रेस के पहिए रेलवे स्टेशन पर थम गए। केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के साथ हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने ट्रेन का स्वागत किया। रेलगाड़ी में मौजूद यात्रियों, चालक व परिचालक को मिठाई खिलाई गई। खुशी से उत्साहित लोग ट्रेन के इंजन पर चढ़ गए। बाद में केंद्रीय मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रेलगाड़ी को रवाना किया। रेलवे स्टेशन के ठीक बाहर क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों ने केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री को पगड़ी बांधी और प्रतीक चिह्न के रूप में रणछोर भगवान की फोटो भेंट की। केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्रीय लोगों के संघर्ष की सराहना की और कहा कि यह क्रम जारी रहा तो क्षेत्र की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिकिशन बाबा, नगर अध्यक्ष अमित प्रिय जैन, हरीश कपूर टीटू, रामेश्वर प्रसाद मिश्र, डा. रमेश जैन, गोविंद प्रसाद कुशवाहा, मुस्ताक खां, विनोद मिश्र, डा. मिलन यादव, यशपाल सिंह परिहार एडवोकेट, इमरान खान, संजय जैन, परशुराम शर्मा, महेंद्र लिटौरिया, शगीर खान, जितेंद्र खटीक, ओम प्रकाश यादव, सुदामा मिश्र, दीपक मिश्र, रामेश्वर प्रसाद शर्मा, शहीद खान, नवीन जैन, दीनदयाल कुशवाहा, कल्लू अहिरवार, धीरज सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें