फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने तीन घरों में मारा हाथ

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सिलावन/समोगर (ललितपुर)। कोतवाली महरौनी क्षेत्र में सक्रिय चोर शनिवार रात ग्राम बैजनाथ स्थित तीन घरों से हजारों के जेवरात व नकदी समेट ले गए। एक ही रात चोरी की तीन वारदातों से ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन

ग्राम बैजनाथ निवासी जगभान के घर में शनिवार रात करीब दो बजे चोर पीछे के रास्ते घर में घुसे। अन्दर रखे दो बक्सों को खंगाला, एक में रजिस्ट्री व अन्य कागज रखे थे, तो दूसरे में तीन तोला सोने की चूड़ियां, दो तोला सोने का हार, चांदी की पाव भर पायलें, करधोनी तथा दो हजार नकद रखे थे, जिन्हें चोर समेट ले गए। चोरों ने जगभान के घर से कुछ ही दूरी पर स्थित प्रभूदयाल रावत के घर को भी अपना निशाना बनाया, यहां भी बक्से का ताला चटका कर चोर सोने के दो मंगलसूत्र, चांदी के छह सिक्के, चूडी़, बिछुड़ी और पांच हजार रुपये नकद उड़ा ले गए। तीसरा निशाना तखत सिंह के घर को बनाया गया, जहां बक्सा और अटैची को खंगाला। आहट की आवाज सुनकर गृहस्वामी के नींद से जाग जाने के कारण चोर वहां से भाग गए। देर रात तीनों घटनाओं की खबर जंगल की आग की तरह गांव भर में फैल गई। ग्रामीणों ने एकत्रित होकर चोरों को तलाश भी किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बाद में भुक्तभोगियों ने तीनों घटनाओं की सूचना कोतवाली महरौनी पुलिस को दी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक एक भी मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें