ललितपुर। शिवसेना प्रमुख बाला साहब ठाकरे के निधन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित शोकसभा में शोक व्यक्त किया गया।
शोकसभा में जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, राजकुमार जैन चूना, बब्बूराजा बुंदेला, हरीराम निरंजन, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, प्रेमचंद्र पटेल, देवेंद्र गुरू, अशोक गोस्वामी, रामरतन कुशवाहा, कर्नल राजेंद्र सिंह यादव, रमेश कुमार सिंह, भगवत दयाल सिंधी, रामेश्वर सड़ैया, घनश्याम, अभय जैन, गोकुल बाबू, कृष्णबिहारी कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। वहीं शिवसेना की एक शोकसभा वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञानचंद लोहिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई, इसमें बाला साहेब ठाकरे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। शोकसभा में शिवसैनिकों ने भाग लिया। संचालन पवन जैन शिवाजी ने किया।