फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं कक्षा की छात्रा ने किया अग्निस्नान, मौत

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मुहल्ला तालाबपुरा बीच का बंध निवासी नौवीं की छात्रा ने सोमवार शाम अग्निस्नान कर लिया। कमरे के दरवाजे तोड़कर उसका शव बाहर निकाला जा सका। किशोरी ने किन कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है? इस सवाल पर पुलिस के साथ परिजनों ने भी अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

बीच का बंध निवासी तेज सिंह सहरिया की चौदह वर्षीय पुत्री अनीता राजकीय बालिका इंटर कालेज में नौवीं की छात्रा थी। सहरिया आदिवासी का यह परिवार मेहनत मजदूरी करके अपनी पुत्री को शिक्षित बनाने का सपना देख रहा था, लेकिन सोमवार शाम घटित हादसे में उनके सपने झुलस गए। चार भाई व तीन बहनों में सबसे छोटी अनीता घर पर अकेली थी, जबकि उसके माता पिता गल्ला मंडी में झराई कार्य में जुटे थे। इधर, किन्हीं कारणों से क्षुब्ध अनीता ने कमरे में अंदर से ताला डाल लिया तथा शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। उसके घर से धुआं उठते देख बस्ती में रहने वाले लोगों को कुछ शंका हुई, लेकिन दरवाजे अंदर से बंद होने के कारण वे कुछ नहीं कर सके, नतीजतन तेजसिंह एवं उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक एसके वैश्य अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे के दरवाजे तोड़कर अनीता के शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम गृह भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी। इधर, इस घटना के कारणों के संबंध में मृतका के परिजनों ने अनभिज्ञता प्रकट की है।


दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
ललितपुर। नाराहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ककरूआ निवासी एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम ककरूआ निवासी रागिया पुत्री असगर खां निवासी पाली ने अपने ससुरालियाें पर दहेज के लिए बार-बार उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसकी शादी मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार ग्राम ककरूआ निवासी शरीफ पुत्र जाफर खां से हुई थी शादी के बाद से ही उसे अतिरिक्त दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया जाना शुरू कर दिया गया। उसके पिता ने जब दहेज देने में असमर्थता जताई तो ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। महिला ने पुलिस को घटना के बारे में बताया, परंतु जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो महिला ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां प्रार्थना पत्र दिया जिसे संज्ञान में लेते हुए सीजेएम ने नाराहट पुलिस को मामले को दर्ज करने का निर्देश दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने शरीफ, जफर खां, कांती, शहीद, राविया के विरुद्ध धारा 498ए, 347, 352, 504, 506 एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।





महिला की हालत बिगड़ी
ललितपुर। नाराहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गदनपुरा में एक महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। महिला का नाम ऊषादेवी पत्नी जगदीश है।


छह जुआरी पकड़े
ललितपुर। रिपोर्टिंग चौकी बांसी पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर छह जुआरियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने जुआरियों के पास से एक हजार एक सौ अस्सी रुपये व तीन मोबाइल बरामद किए हैं। जुआ खेलते पकड़े गए बृजेश यादव एवं उसके पांच साथियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया गया है।



डीएम ने बाल सुधार गृह के बच्चों को बांटे पटाखा
ललितपुर। जिलाधिकारी रणवीर प्रसाद ने दैलवारा स्थित राजकीय बाल सुधार गृह में जाकर बच्चों को मिठाई, फल व पटाखे बांटे और उज्जवल भविष्य की कामना की।
दीपावली के अवसर पर जिलाधिकारी रणवीर प्रसाद ने दैलवारा स्थित राजकीय बाल सुधार गृह का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को आतिशबाजी सहित मिठाई वितरित की। बच्चे मिठाई व अन्य सामग्री पाकर खुशी से उछल पड़े। उन्होंने बच्चों को दीपावली की बधाई दी तो वहीं बाल सुधार गृह के कर्मियों को बच्चों के उचित देखभाल करने की सीख दी। इस दौरान उन्होंने एक बच्चे रामदास का नाच गाना भी देखा और उसकी मनमोहक प्रस्तुति की सराहना की। जिलाधिकारी के साथ उपजिलाधिकारी सदर आनंद स्वरुप, डिप्टी कलेक्टर घासीराम राठौर, प्रभारी अधीक्षक नंदलाल, प्रमोद श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।



बाल दिवस पर माताटीला बांध जाएंगे बच्चे
जिलाधिकारी ने दैलवारा स्थित बाल सुधार गृह के बच्चों को आगामी 20 नवंबर को बाल अधिकार दिवस के अवसर पर माताटीला बांध घूमने के लिए भेजने की बात कही। उन्होंने कहा कि बच्चों का समय- समय पर मनोरंजन आवश्यक है। इस दौरान बच्चे एतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। बच्चों को ले जाने के लिए उन्होंने गाड़ी की व्यवस्था करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें