ललितपुर। मौलाना अवुल कलाम आजाद की जयंती शिक्षा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर परिषदीय विद्यालयों में गोष्ठी एवं नगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय सुरईघाट में ड्रेस के साथ टाई एवं बेल्ट का वितरण किया गया। वहीं, रामरतन विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में रंगोली प्रतियोगिता हुई।
वार्ड पार्षद रामसखी की मौजूदगी में आयोजित गोष्ठी में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार की जानकारी दी गई। तत्पश्चात वार्ड पार्षद रामसखी व पूर्व पार्षद गणेश अहिरवार की उपस्थिति में ड्रेस के साथ टाई व बेल्ट का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक शिवदत्त बिदुआ, उमाशंकर राठौर, अब्दुल गनी, मुहम्मद वाहिद खान, संजय श्रीवास्तव, सुरेंद्र पंथ, बाबूराम, स्वाति, श्रेष्ठा श्रीवास्तव, रमेश कुमार, मुवीन खान, रज्जन नामदेव, सुनील राठौर आदि मौजूद रहे। नगर संसाधन केंद्र में नगर शिक्षा अधिकारी हरिदयाल वर्मा की मौजूदगी में गोष्ठी हुई, इसमें संकुल प्रभारी गायत्री बबेले, सुरेश तिवारी, सादिक अंसारी, पुक्खन देवी सोनी, कमला त्रिपाठी, इंद्रा देवी, असद खान, कमल कुशवाहा, दीपमाला, रीना परवीन आदि उपस्थित रहे। रामरतन विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में रंगोली प्रतियोगिता हुई, इसमें तीन रंगोलियां बर्नाइं गई। प्रतियोगिता में आकृति, शिवानी, अंजली, कृतिका, गरिमा, गायत्री, मानसी, सुभाषी, आस्था, अंकिता, दीपिका, अनुराधा, नैना, आकांक्षा, निकिता, वैष्णवी, आयुषी, प्रगति, वर्षा, दिव्या, निहारिका, साक्षी, स्नेहा, निशा, दीपशिखा, एकता, सोनाली, प्रिया, शिफा, निकिता, आमना, सोनम, साधना, राखी, अनीषा, शिवानी, प्रिंसी, टीना, काजल, प्रिया, नीलम, खुशबू, ज्योति, सोनल, प्रियंका, सुलोचना आदि ने भाग लिया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डा. रमेश किलेदार, प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी मिश्रा, विवेक तिवारी, बालकिशन चौरसिया, तृप्ति शर्मा, सुनीता खरे, नीलम द्विवेदी, रिचा व्यास, रजित वैद्य, नीरज मालवीय, देवांगना, भानु आदि उपस्थित रहे। श्री गिरिराज जी इंटर कालेज में शिक्षा का महत्व समझाते हुए उसके लाभ गिनाए। इस मौके पर प्रधानाचार्य जिज्ञासा प्रिया वर्मा, पवन जैन, राजेश चौबे, जगतराज, राजेश विक्रम, आशीष कुमार, आरके राजपूत, महेंद्र झा, पंकज, अश्विनी, दीपक, महेश शरण, सुधाकर त्रिपाठी, दिनेश मिश्रा, बृजेश मिश्रा, विजय दुबे, दिनेश श्रीवास्तव, विशाल जैन, राहुल मालवीय, कमलेश झा, श्रीमती उपमा, अपर्णा, प्रीति, बबीता यादव, बबीता राजपूत, अंतिका, रचना आदि मौजूद रहे। संचालन विजय सिद्धार्थ ने किया। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेरा में रसीद खान मंसूरी ने बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष रेखा देवी, प्रधान प्रागी यादव, शमा खान, शैलेंद्र सिंह, किशनलाल सरोज, हरवाई, चंदन सिंह, गोपी, रमेश बाबू, ममता सोनी, रामलली, रामकली, गुनिया आदि उपस्थित रहे। संकुल केंद्र थनवारा में प्रधानाध्यापक रामेश्वर प्रसाद ने मौलाना आजाद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मोतीलाल, लक्ष्मी निगम, अरविंद कुमार, यासमीन, रश्मि रानी आदि मौजूद रहे।