फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में 95 ट्रांसफार्मरों की होगी ऑनलाइन रीडिंग

Thu, 17 Sep 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में ओवरलोड कम करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा लगाए जाने वाले सात दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मरों की लखनऊ से ही ऑनलाइन रीडिंग की जाएगी। इसके लिए विभाग द्वारा ऑनलाइन रीडिंग को उपकरण लगाने का कार्य शुरू कर दिया है, साथ ही ट्रांसफार्मर की सुरक्षा को भी जरूरी उपकरण लगाए जा रहे हैं। गल्लामंडी स्थित 66 केवी व नझाई एवं बाईपास सब स्टेशन के अंतर्गत विभिन्न आठ फीडरों के माध्यम से 11 हजार केवी विद्युत लाइन से होते हुए शहर में स्थापित कराए गए विभिन्न क्षमता के 305 ट्रांसफार्मरों से एलटी लाइन से घरों को बिजली आपूर्ति मुहैया कराई जाती है। आए दिन ओवरलोड के कारण फाल्ट आने से ट्रांसफार्मर फुंक जाते हैं और हाईटेंशन एवं एलटी लाइनों के तार तक टूट कर गिरते रहते हैं। इस वजह से जहां विभाग को घंटों मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं, आम उपभोक्ताओं को भी बिजली नहीं मिलने से उमस भरी गर्मी में व अन्य जरूरी बिजली आधारित कार्यों के लिए परेशान होना पड़ता है। उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन के निर्देश पर विद्युत विभाग द्वारा शहर में ओवरलोड से निपटने के लिए विभिन्न स्थानों पर 100 केवीए के 95 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित कराए जा रहे हैं, ताकि आए दिन ओवरलोड होने के कारण उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशान न होना पड़े। इसका जिम्मा एक कार्यदायी संस्था को सौंपा गया है। कंपनी द्वारा शहर में 100 केवीए के अब तक 83 ट्रांसफॉर्मर लगाए जा चुके हैं, जबकि उक्त क्षमता के 12 ट्रांसफार्मर अब भी लगाए जाने बाकी है। हालांकि, कंपनी अधिकारियों के अनुसार शीघ्र ही बाकी ट्रांसफार्मर लगा दिए जाऐंगे। इन ट्रांसफार्मरों पर सही विद्युत खपत जानने के लिए उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन ने उक्त सभी ट्रांसफार्मरों की लखनऊ पनकी कंट्रोल से ऑन लाइन रीडिंग कराने का निर्णय लिया, जिसके चलते इन सभी 95 ट्रांसफार्मरों पर हाईरीडिंग मीटर लगाए गए हैं साथ ही इन मीटरों पर एक मॉडम और एक चिप लगाई जा रही है। इससे लखनऊ बैठे ही सभी ट्रांसफॉर्मरों की रीडिंग लेकर लोड की वास्तविक जानकारी ली जा सकेगी। इसके लिए इन ट्रांसफार्मरों को सब स्टेशन पर लगे एक मॉडम से जोड़ा जाएगा और यह सिस्टम लखनऊ में बैठे हर ट्रांसफार्मर की रीडिंग ले सकेंगे। 
विज्ञापन


वोल्टेज के उतार चढ़ाव में कैपेसिटर से होगी ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा ललितपुर। शहर में ओवरलोड की समस्या को खत्म करने के लिए लगाए गए सभी 95 ट्रांसफार्मरों व पूर्व से स्थापित सभी 305 ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए क्षमतानुसार कैपेसिटर भी लगाए जा रहे हैं, ताकि बिजली उपघरों या रोंड़ा हॉईडिल से वोल्टेज फ्लक्चुऐशन के कारण ट्रांसफर्मर शीघ्र खराब न हों। यह उपकरण लगने से बार-बार वोल्टेज के उतार चढ़ाव होने के कारण ट्रांसफार्मर की सुरक्षा के साथ उपभोक्ताओं के घरों में लगे विद्युत उपकरणों की भी सुरक्षा हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें