फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय सिंह उप्र लोकसेवा आयोग में चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
अजय सिंह उप्र लोकसेवा आयोग में चयनित
विज्ञापन

ललितपुर। सरदार पटेल जन सेवा संस्थान और माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा ने उप्र लोकसेवा आयोग में एसडीएस कान्वेंट स्कूल में कार्यरत पृथ्वी सिंह निरंजन के पुत्र अजय सिंह निरंजन के चयनित होने पर खुशी जाहिर की है। शिक्षक महासभा के विजय कुमार मिश्र ने बताया कि अजय कुमार सिंह काफी होनहार है। वह वर्तमान में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग जयपुर में जूनियर इंजीनियर के तौर पर कार्यरत हैं। अब उनका चयन असिस्टेंट इंजीनियर के रूप में हुआ है। डॉ. पूरन सिंह निरंजन ने कहा कि जो निष्ठा एवं लगन के साथ परिश्रम करते हैं, उन्हें सफलता अवश्य मिलती है। खुशी मनाने वालों में महासभा के परमानंद द्विवेदी, ब्रजमोहन वैद्य, नंदराम सिंह, सुनील साहू, सेवा संस्थान के प्रताप सिंह पटेल, प्रेमचंद पटेल, हरिराम निरंजन, आल्हा प्रसाद निरंजन, जयराम सिंह निरंजन शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें