फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना चुनाव चिह्न सात सेकंड तक स्क्रीन पर देख सकेंगे मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
अपना चुनाव चिह्न सात सेकंड तक स्क्रीन पर देख सकेंगे मतदाता
विज्ञापन

मीडिया कर्मियों को दिया ईवीएम, वीवीपैट का प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। लोकसभा चुनाव में ईवीएम, वीवीपैट की उपयोगिता और विभिन्न प्रकार की भ्रांतियों को दूर करने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जानकारी दी गई कि वीवीपैट द्वारा अब मतदाता अपने मतदान के अनुसार चुनाव चिह्न को स्क्रीन पर सात सेकंड तक देखकर संतुष्ट हो सकेंगे और अनावश्यक रूप से फैलायी जा रही भ्रांतियों से बच सकेंगे।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ के दिशा-निर्देशों के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर जनपद में मतदाताओं को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 में ईवीएम-वीवीपैट की उपयोगिता के दृष्टिगत प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत उपजिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को डीएम सभागार में विभिन्न समाचार पत्रों के संवाददाता एवं इलैक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ मास्टर ट्रेनर राजकुमार भदौरिया एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी समर सिंह के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मीडिया कर्मियों के द्वारा ईवीएम के द्वारा मॉक पोल के माध्यम से वीवीपैट के द्वारा निर्गत पर्ची को स्क्रीन पर अवलोकित किया गया। उपस्थित समस्त मीडिया कर्मियों के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रयास की सराहना की गई। प्रशिक्षण/जागरूकता में उपजिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा उपस्थित सभी मीडिया कर्मियों को अवगत कराया गया कि वीवीपैट के द्वारा अब मतदातागण अपने मतदान के अनुसार चुनाव चिह्न को स्क्रीन पर सात सेकंड तक देखकर संतुष्ट हो सकेंगे और अनावश्यक रूप से फैलायी जा रही भ्रांतियों से बच सकेंगे। प्रशिक्षण के समय मीडिया कर्मियों के साथ-साथ प्रधान सहायक अतुल कुमार कुलश्रेष्ठ, वरिष्ठ सहायक आकेपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें