फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकारात्मक: सुरक्षा का अहसास कराने पुलिस प्रशासन सड़कों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा का अहसास कराने पुलिस प्रशासन सड़कों पर
विज्ञापन

ललितपुर। जिले के आला अधिकारियों ने शहरवासियों को दीपावली पर्व पर सुरक्षा का अहसास करवाने के उद्देश्य से रविवार की शाम शहर में पैदल गश्त किया। इस दौरान अधिकारियों ने पटाखे न जलाने व सुरक्षित व स्वच्छ दीपावली मनाने की भी अपील की।
विज्ञापन

मालूम हो कि दो दिन बाद दीपावली पर्व है। सोमवार को धनतेरस के मौके पर बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को सुरक्षा का अहसास करवाने के लिए डीएम मानवेंद्र सिंह, एसपी डा. ओपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर में पैदल मार्च किया। दल-बल के साथ अधिकारियों ने घंटाघर पहुंचकर पैदल मार्च प्रारंभ किया। यहां से वह कटरा बाजार, शनिचरा चौराहा, आजाद चौक, शहजाद नदी पुल होते हुए तुवन चौराहा पहुंचे। यहां से वर्णी चौराहा स्टेशन होते हुए वापस बाजार तक गश्त किया। सार्वजनिक स्थानों पर पैदल मार्च कर अधिकारियों ने लोगों को पटाखे ना जलाने व स्वच्छ और सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश दिया। इस दौरान बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अलावा भी हम सब जिम्मेदार नागरिकों की यह जिम्मेदारी है कि पटाखों से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को हमें रोकना होगा। उन्होंने बच्चों से भी सुरक्षित तरीके से पटाखे चलाने की अपील की। इस दौरान अधिकारियों ने बाजार में पॉलिथीन के क्रय-विक्रय पर भी नजर रखी साथ ही नागरिकों को अपने आसपास स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित भी किया। इस दौरान अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन के उत्साही कार्यकर्ता आगे आगे पोस्टर लेकर चल रहे थे। इसमें जनता से पटाखों से लाभ और हानि का संदेश दिया गया था। मौके पर जनपद के कई स्वयंसेवी संगठन भी इस अभियान में शामिल है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक एके विजेता, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, उप जिला अधिकारी घनश्याम वर्मा, सीओ सिटी हिमांशु गौरव, कोतवाल सभाजीत मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें