फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना में पांच लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान योजना में पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
विज्ञापन

योजना के लाभार्थियों को किया संबोधन पत्रों का वितरण
अमर उजाला ब्यूूरो
ललितपुर। डीएम मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, ललितपुर में प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा संबोधित पत्रों के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें में योजना के लाभार्थियों को संबोधन पत्रों का वितरण किया गया और योजना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि इस योजना के तहत प्रति परिवार प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का इलाज पूर्णत: नि:शुल्क किया जाएगा। यह इलाज सरकारी और प्राईवेट अस्पतालों में किया जाएगा। चिकित्सालय में मरीजों की सहायता के लिए आरोग्य मित्रों की तैनाती की जाएगी। कैंसर जैसी गंभीर स्तर की 1350 बीमारियों को इस योजना में शामिल किया गया है। इस योजना में परिवार के सदस्यों की संख्या, आयु सीमा और लिंग की बाध्यता नहीं है। योजना से पूर्व से चली आ रही बीमारियों का इलाज भी इस योजना के तहत किया जाएगा। इलाज के दौरान दवा, जांच जैसे कि एक्स-रे इत्यादि पूर्णत: नि:शुल्क होंगे। देश के अन्य राज्यों से सूचीबद्ध अस्पतालों में भी चिकित्सा की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से उस वर्ग को लाभ होगा जो गरीबी के कारण इलाज कराने में सक्षम नहीं हैं। इस योजना से गंभीर बीमारियों का इलाज संभव होगा। सभी को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। डीएम ने कार्यक्रम में उपस्थित प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधीक्षकों को उनके क्षेत्र के लाभार्थियों के पत्रों का वितरण करते हुए निर्देश दिए कि आप प्रत्येक ग्राम की आशा/एएनएम के माध्यम से लाभार्थियों के घर-घर जाकरण पत्रों का वितरण करवाएं, साथ ही प्रत्येक लाभार्थी को प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान कराना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, डॉ. जेएस बक्शी, डॉ. मुकेश दुबे, प्राथमिक/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधीक्षक सहित योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें