फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनैतिक दलों के सामने होगी एम-3 मॉडल ईवीएम मशीनों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीतिक दलों के सामने होगी एम-3 मॉडल ईवीएम मशीनों की जांच
विज्ञापन

जांच के बाद लोक सभा चुनाव में प्रयुक्त होंगी ईवीएम मशीन
वीवीपैट से होगा मतदान, परिणाम का प्रदर्शन भी होगा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। लोकसभा चुनाव से पूर्व निर्वाचन आयोग राजनीतिक दलों को ईवीएम मशीनों के प्रति पूर्ण रूप से संतुष्ट कर देना चाहता है। इसके चलते जिला निर्वाचन अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष और महामंत्री को एक पत्र जारी करते हुए अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग और उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर आगामी लोकसभा चुनाव में प्रयुक्त होने वाली एम-3 मॉडल की बीईएल कंपनी में निर्मित ईवीएम की कंपनी के इंजीनियरों की देखरेख में प्रथम जांच समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने अवगत कराया कि जनपद में मॉडल-3 की भंडारित कुल 1626 बीयू और 1203 सीयू की एफएलसी का कार्य प्रारंभ किया जाना है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को हॉल में बैठने के लिए कुर्सियां, पेयजल एवं निकटतम स्थान पर टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। उक्त कार्य में समस्त प्रकार की भ्रांति दूर करने एवं पारदर्शी अवलोकन को दृष्टिगत रखते हुए ईवीएम की प्रतिदिन एफएलसी के प्रारंभ से समाप्ति तक हॉल में उपस्थित रहते हुए कार्य का अवलोकन करें। एजेक्जर प्रथम में बनाए गए उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन अपने नाम सहित डिटेल भरनी होगी। एफएलसी में प्रत्येक बीयूू में प्रदर्शित सभी 16 अभ्यर्थियों के बटनों को दबाकर एक-एक दिखावटी मतदान किया जाएगा और मतगणना का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा यहां कुल 1626 बीयू के एक प्रतिशत में 1200 दिखावटी मतदान, दो प्रतिशत में एक हजार दिखावटी मतदान एवं दो प्रतिशत बीयू में पांच सौ दिखावटी मतदान एवं उसके परिणाम का प्रिंट आउट समस्त उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दिखाया जाएगा। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध ईवीएम में से कोई भी बीयू दिखावटी मतदान के लिए चुनने की अनुमति होगी। उक्त कार्य में दिखावटी मतदान और परिणाम के प्रिंटआउट में भिन्न नहीं पाए जाने संबंधी निर्धारित प्रारूप पर दल के प्रतिनिधि का पूर्ण विवरण और हस्ताक्षर अंकित किया जाएगा। अवशेष मशीनों में प्रतिनिधियों को अपनी संतुष्टि के लिए मोकपोल करना चाहिए। प्रतिनिधियों को मोकपाल किए जाने संबंधी साक्ष्य के लिए प्रारूप में विवरण भरना होगा। प्रत्येक वीवीपैट से 16 बटनों के सापेक्ष छह में दिखावटी मतदान किया जाएगा और उसके परिणाम से मिलान किया जाएगा। वीवीपैट से परिणाम की निर्गत स्लिप एवं इलेक्ट्रॉनिक परिणाम में भिन्न नहीं पाए जाने संबंधी प्रारूप पर प्रतिनिधि विवरण भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें