लापता बच्चे को खोजने की मांग
ललितपुर। सोमवार को जिला कुशवाहा समाज की बैठक कुशकुटी आश्रम में आयोजित की गई। जिसमें आजादपुरा निवासी हरगोविंद कुशवाहा के दो माह से लापता पुत्र की खोज किए जाने की मांग की है।
वक्ताओं ने शासन से पुलिस एजेंसियों को सक्रिय कर गुमशुदा बच्चे की तलाश कर बरामद किए जाने की मांग की है। इसके अलावा पूर्व जिला उपाध्यक्ष ग्राम निवारी निवासी हरीराम कुशवाहा की सुनियोजित हत्या किए जाने के मामले में भी अब तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में समाज के लोगों ने जिलाधिकारी से शीघ्र सक्रियता के साथ कार्रवाई की मांग की है साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि शीघ्र कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाती है तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन पर भजनलाल, काशीराम, रामकिशन कुशवाहा, बृजेंद्र कुमार पुरोहित, हरगोविंद, कैलाशनारायण, धनीरामए व अजय कुशवाहा आदि समेत सैकड़ा के हस्ताक्षर थे।