फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की सुरक्षा से किया खिलवाड़ तो होगी मान्यता निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों की सुरक्षा से किया खिलवाड़ तो होगी मान्यता निरस्त
विज्ञापन


ललितपुर। जिला मुख्यालय पर स्थित नगर संसाधन केंद्र में नगर क्षेत्र के संचालित समस्त मान्यता प्राप्त अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी बृजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान समस्त विद्यालय संचालकों को बच्चों की सुरक्षा के सम्बंध में मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

नगर संसाधन केंद्र में आयोजित बैठक में नगर क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम से मान्यता प्राप्त संचालित समस्त 17 विद्यालयों को आमंत्रित किया गया था, इनमें से 24 विद्यालयों के प्रबन्धक व प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी बृजेंद्र सिंह ने सभी प्रबन्धकों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरती जाए। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनगर पुख्ता इंतजाम कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का प्रत्येक बच्चा किस संसाधन से विद्यालय आता है, इसकी संम्पर्ण जारी एकत्रित करें। यदि बच्चा स्कूल बस, विद्यालय की टैक्सी, प्राइवेट टैक्सी या प्राइवेट वाहन से आता है तो उक्त वाहन का नम्बर, चालक का नाम, चालक का लाइसेन्स नम्बर, लाइसेन्स की वैधता की तिथि, चालक का पूरा पता, चालक का आधार नम्बर, मोबाइल नम्बर आदि अपने पास रखें। इसके अलावा यदि बच्चा अपने अभिभावक के साथ आता है तो उसके सम्बन्ध में भी सम्पूर्ण विवरण उसके अभिभावक से निर्धारित प्रारूप पर प्राप्त करें। इसके अलावा विद्यालय में कार्यरत समस्त अध्यापकों, कर्मचारियों, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों व चैकीदार आदि का विवरण नाम, पिता-पति का नाम, जन्मतिथि, स्थाई पता, वर्तमान निवास स्थान, शैक्षिक योग्यता, विद्यालय में कार्य करने की तिथि, आधार नम्बर, मोबाइल नम्बर आदि विद्यालय की दीवार पर अंकित किये जायें। साथ ही सभी के पहचान पत्र बनाये जायें तथा विद्यालय समय में उन्हें आवश्यक रूप से रखने हेतु आदेशित किया जाये। वहीं समस्त विद्यालयों सीसीटीवी कैमरे एवं बायोमैट्रिक मशीन स्थापित की जायें एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु विद्यालय के आने व जाने वाले रास्ते पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें। खंड शिक्षा अधिकारी ने कड़े शब्दों में निर्देशित किया है, यदि किसी विद्यालय के द्वारा इन निर्देशों का पालन नहीं किया जाता है, तो ऐसे विद्यालयों के खिलाफ मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में संजय कुमार श्रीवास्तव सह-समन्वयक, शिवदत्त विदुआ सह-समन्वयक, प्रबन्धक सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, माहेश्वरी एकेडमी, सिद्धि सागर एकेडमी, गुरूकुल कान्वेन्ट स्कूल, एसडीएस कान्वेन्ट स्कूल, शिक्षा कर्नल एकेडमी, निर्देश कान्वेन्ट स्कूल, लिटिल फ्लावर स्कूल, प्रशांति एजुकेशनल एकेडमी, फ्यूचर फाउन्डेशन, एनपीएसवी एकेडमी नेहरूनगर, स्याद्वाद बाल संस्कार केन्द्र, कोलकाता पब्लिक स्कूल, पैरामाउन्ट पब्लिक स्कूल, लाइफ विजन एकेडमी, एएसजीएम जूनियर हाईस्कूल, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल, संस्कार वैली एकेडमी, ज्ञानदीप कान्वेन्ट स्कूल, गोल्डन रोज पब्लिक स्कूल, रामकृष्ण विद्या मन्दिर, जीडीएम पब्लिक स्कूल, एवीएम पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक व प्रधानाध्यापक समेत हरीशंकर झॉ, सहायक लेखाकार, नैनि का जैन व अमरीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें