कमजोर बच्चों के लिए विशेष प्रशिक्षण
ललितपुर। स्थानीय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में उपचारात्क प्रशिक्षण की प्रारंभिक एक विशेेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक आरपी वर्मा ने की। इसमें जनपद के समस्त राजकीय इंटर व हाई स्कूल के प्रधानाचार्य शामिल रहे। प्रशिक्षण के माध्यम से गणित, विज्ञान व अंग्रेेजी विषय में कमजोर छात्रों को अलग से लाभ पहुंचाया जाएगा। इसमें माध्यमिक परिषद के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं की भी भूमिका रहेगी। इस दौरान जीजीआईसी प्रधानाचार्या पूनम मलिक, शहीद खां मंसूरी, दिनेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।