फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों से जलापूर्ति ठप, पानी के लिए लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिनों से जलापूर्ति ठप, जल संस्थान के टैंकर भी नहीं पहुंच रहे
विज्ञापन

ललितपुर। बीते दो दिनों से शहर के एक दर्जन से अधिक मुहल्लों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे शहर की लगभग 30 प्रतिशत आबादी के लिए समस्या खड़ी हो गई है, पानी के लिए लोगों को पसीना बहाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल्द ही जलापूर्ति का दुरुस्त कराने की मांग की है।
शहर के एक दर्जन से अधिक मुहल्ले ऐसे हैं, जहां पर दो दिनों से जल संस्थान की जलापूर्ति ठप पड़ी हुई है। इन मुहल्लों में रहने वाले अधिकतर परिवार पेयजल व दैनिक उपयोग में होने वाले पानी की आपूर्ति के लिए पूरी तरह से जल संस्थान की पाइप लाइन के ही भरोसे पर ही आधारित हैं। दो दिनों से पानी नहीं मिल पाने के कारण स्थानीय लोगों में पानी के लिए हाहाकार मच गया है। अस्थाई तौर पर पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इन मुहल्लों में जल संस्थान द्वारा पानी के टैंकर भी मुहैया नहीं कराए गए हैं। जलापूर्ति प्रभावित वाले मुहल्लों में कसाई मंडी, सरदारपुरा, आजीतापुरा, घुसयाना, झांसीपुरा, इलाइट, महावीरपुरा, रामनगर, बड़ापुरा, सुभाषपुरा, रयदासपुरा, मऊठाना, चौबयाना, चिरोलपुरा, छत्रशालपुरा, बजरिया आदि मुहल्लों समेत कटरा बाजार, लोहा-पीतल बाजार, साड़ी-चूड़ी मार्केट आदि क्षेत्र शामिल हैं। इन इलाकों में जलापूर्ति शहर के मुहल्ला कसाई मंडी में बनी पानी की टंकी से की जाती है। सोमवार को इस टंकी की पाइप लाइन में लगा वाल्व लीकेज हो गया था, जिस कारण सोमवार को जलापूर्ति नहीं हो सकी थी। अब मंगलवार को नहीं जलापूर्ति के संबंध में जल संस्थान के अधिकारी बताते हैं कि पानी की टंकी नहीं भर पाने के कारण जलापूर्ति नहीं हो सकती, वहीं कुछ मुहल्लों में आंशिक रूप से जलापूर्ति की गई है। इनमें से अधिकतर मुहल्ले ऐसे जहां पर हर गलियों में हैंडपंप नहीं है, लोगों को दूर-दूर से पानी ढोना पड़ रहा है या फिर अपने किसी पड़ोसी जिसके यहां निजी बोर है उससे जुगाड़ बनानी पड़ रही है। इसके अलावा भी ऐसे कुछ इलाके हैं, जहां पर बीते कई दिनों से नलों में पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन


सदर विधायक के मुहल्ले में एक माह से नहीं पहुंचा पानी
मुहल्ला मऊठाना में रहने वाले धर्मेंद्र बताते हैं कि उनके इलाके के नलों में लगभग एक माह से पानी नहीं पहुंच रहा है, पानी के लिए काफी परेशानी हो रही है। यह मुहल्ला चौबयाना क्षेत्र में आता है, यहीं पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा का भी निवास है। जहां एक ओर विधायक जी पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्या का समाधान करने में जुटे हुए हैं, वहीं उनके ही खुद के मुहल्ले में रहने वाले लोगों को पानी भी नसीब नहीं हो पा रहा है।
- धर्मेंद्र कुमार
निवासी, मुहल्ला मऊठाना।

आसपास नहीं है हैंडपंप
घर के आसपास कहीं पर भी हैंडपंप नहीं है और दूर से पानी ढोने की आदत भी नहीं है, इससे इन दो दिनों में हालत खराब हो गई है। जल्द ही जलापूर्ति में होने वाली समस्या का समाधान कयिा जाए।
- बानो
निवासी, मुहल्ला चिरोलपुरा।

नलों में आता है गंदा पानी
अभी तो दो दिनों से नलों में पानी ही नहीं आ रहा है, लेकिन पिछले एक माह से नलों में गंदा व बदबूदार पानी आ रहा है। इस संबंध में अनेकों बार मुहल्लेवासियों द्वारा शिकायत भी की गई है, लेकिन पानी की स्वच्छता में कोई सुधार नहीं आया है।
- सावित्री
निवासी, मुहल्ला मऊठाना।

नियमित रूप से नहीं आते नल
हमारी गली में नियमित रूप से नलों में पानी नहीं आता है। हाल ही में तीन-चार दिनों से नल नहीं आए हैं। यही हालत आगे के गलियों की भी है, जो ऊंचाई पर होने के कारण जलापूर्ति प्रभावित बनी रहती है। इस समस्या के सामाधान के लिए विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-किशोरी
निवासी-मुहल्ला मऊठाना।

इनका कहना है
वाल्ब की मरम्मत सोमवार की शाम तक कर ली गई थी, लेकिन टंकी में पानी नहीं भर पाने के कारण जलापूर्ति प्रभावित रही। लेकिन जितना पानी टंकी में भरा गया था, उससे आंशिक जलापूर्ति कराई गई थी।
-राम भुवन
जेई जल संस्थान, शहर क्षेत्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें