फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रंटलाइन 875 वर्करों को आज लगाई जाएगी कोविड वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों के बाद अब फ्रंटलाइन वर्करों टीकाकरण किया जा रहा है। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 11 फरवरी को सात सत्रों में 875 फ्रंटलाइन वर्करों केे टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए लाभार्थियों को फोन पर संदेश भेजे गए हैं। पहले चरण में स्वास्थ्य 3121 स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण का टीकाकरण किया गया था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने फ्रंटलाइन वर्करों के टीकाकरण के लिए डाटा कोविड पोर्टल पर अपलोड किया गया है। पांच हजार फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण किया जाना है? इनमें पुलिसकर्मी, नगर पालिका सफाईकर्मी, पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारी, राजस्व विभाग के कर्मचारियों को टीकाकरण किया जाएगा।
सात सत्रों में टीकाकरण की तैयारी की गई है। इनमें दो सत्र जिला अस्पताल में लगाए गए हैं। दो जिला महिला अस्पताल में, दो पुलिस लाइन परिसर में लगाए जाएं। इसके अलावा एक सत्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में लगाया जाएगा। प्रत्येक सत्र में छह कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इनमें एक पुलिसकर्मी, एक एनएम व चार अन्य कर्मचारी लगाए गए हैं। प्रत्येक सत्र में 125 फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण किया जाएगा। इस तरह सभी सत्रों में 875 लाभार्थियों को टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

टीकाकरण की सूचना संबंधित विभाग को दी गई। साथ ही लाभार्थी का चयन कोविन पोर्टल पर दर्ज सूची में किया गया है। इसके लिए लाभार्थी को संदेश देकर भी सूचना दी गई। सभी कर्मचारियों का टीकाकरण के पहले सूची में नाम की जांच होगी। जिसके बाद सत्यापन किया जाएगा। जहां पर प्रपत्र भरा जाएगा। जिसके बाद टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही टीकाकरण के बारे में जानकारी दी जाएगी। टीकाकरण के बाद 30 मिनट तक लाभार्थी को प्रतीक्षा कक्ष में बैठना होगा। जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मी स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे और जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

-------
फ्रंटलाइन वर्करों को सात सत्रों में टीकाकरण कराया जाएगा। जहां पर 875 फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन का डोज दिया जाएगा।
डॉ. हुसैन खान, नोडल अधिकारी टीकाकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें