फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 8,566 मतदाताओं ने दबाया नोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ललितपुर सदर व महरौनी विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती में नोटा चौथे स्थान पर रहा। साढ़े आठ हजार से अधिक वोट नोटा पर पड़े और यह संख्या भाजपा, कांग्रेस, बसपा प्रत्याशी को मिले वोटों के बाद सबसे बड़ी है।
विज्ञापन

इस बार लोकसभा चुनाव में यहां के 8,566 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाकर अपना विरोध प्रकट किया। आंकड़ों पर नजर डालें तो ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में 4,153 और महरौनी में 4,413 वोट नोटा को मिला। जानकारों का कहना है कि आजादी के बाद भी जनपद का अपेक्षित विकास नहीं हुआ और अब भी यह प्रदेश के सबसे पिछड़े जनपदों में शुमार है। यहां सड़क, बिजली और पेयजल की समस्या के साथ कोई बड़ा उद्योग-कारखाना न होने के कारण बेरोजगारी बढ़ी है। यहां के जितने भी जनप्रतिनिधि बने, उन्होंने विकास के लिए ऐसा कोई ठोस प्रयास नहीं किया, जिससे कि यहां की मूलभूत समस्याएं सुलझ सकें। यही कारण रहा कि चुनाव में साढ़े आठ हजार से अधिक लोगों ने नोटा का बटन दबाया।
विज्ञापन

-
प्रत्याशियों को मिले वोट
प्रत्याशी - मिले वोट
भाजपा - 3,31,033
कांग्रेस - 2,62,675
बसपा - 33,827
नोटा - 8,566
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें