फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वैदिक मंत्रों के बीच 85 जोड़ों ने लिए सात फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राज्यमंत्री, विधायक और अफसरों ने नवविवाहित जोड़ों को दी शुभकामनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को मिर्चवारा स्थित सरदार पटेल एमएसडी महाविद्यालय में वैदिक मंत्रों के बीच 85 जोड़ों ने सात फेरे लिए। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा और अन्य अधिकारियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखी जीवन की कामना की।
जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के मार्गदर्शन में इस आयोजन की तैयारियां पूरी की गई थीं। पंचायती राज विभाग, नगर पंचायत महरौनी, पूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों की तैनाती की गई थी। विवाह स्थल पर बायोमेट्रिक मशीन और फेस रीडर के माध्यम से जोड़ों का सत्यापन किया गया। कुल 87 जोड़ों में से 2 जोड़े अनुपस्थित रहे, जिससे उनका विवाह नहीं हो सका। इस समारोह में 85 जोड़ों का विवाह विधिवत रूप से आचार्यों ने संपन्न कराया। इनमें 16 जोड़े नगर निकायों से और 69 जोड़े विकासखंडों से थे। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा यह आयोजन किया गया है, ताकि सभी जोड़े अपने परिवारजनों की सेवा करें और सुखमय जीवन व्यतीत करें।
विज्ञापन

सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने इस आयोजन को मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप बिना किसी भेदभाव के आयोजित किया गया बताया और कहा कि सबका साथ, सबका विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है।
जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने वर्तमान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना गरीबों के सपने साकार कर रही है। जिलाध्यक्ष भाजपा, हरिश्चंद्र रावत ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया और कहा कि एक ही स्थान पर सामूहिक विवाह का यह आयोजन अत्यंत खुशी की बात है।
जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने नवविवाहितों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के आयोजन किए जाएंगे, ताकि और पात्र जोड़ो का विवाह संपन्न कराया जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में आमजन को जानकारी देते हुए इस योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को एक लाख रुपये की धनराशि का लाभ दिया गया। 60 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे गए, 25 हजार रुपये उपहार और गृहस्थी के सामान पर खर्च किए गए, और शेष 15 हजार रुपये आयोजन और भोजन पर व्यय हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी मोहम्मद मुश्ताक, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, उप निदेशक समाज कल्याण इंद्रा सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज सिंह और जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल समेत कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें