फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट गोवा एक्सप्रेस से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा एक्सप्रेस से गिरकर मजदूर की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। रेल पटरियों पर गोवा एक्सप्रेस से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। मजदूर गोवा एक्सप्रेस से झांसी जा रहा था। मृतक के पास मिले कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त मध्य प्रदेश अंतर्गत इंदरगढ़ निवासी के रुप में हुई है। हादसा धौर्रा के पास बीना साइड की ओर पहाड़ी (पत्थरों की कटिंग) के बीच हुआ।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के दतिया जिला के इंदरगढ़ निवासी मंगल सिंह ने बताया कि उसका भांजा सुल्तान (19) पुत्र संतोष जाटव महराष्ट्र के सांगली जिला के मिरज में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। शुक्रवार की रात करीब दस बजे वह इंदरगढ़ जाने के लिए गोवा एक्सप्रेस से झांसी के लिए रवाना हुआ था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा, लेकिन रविवार की सुबह उसकी मौत के खबर पहुंच गई। जानकारी मिलने पर वह ललितपुर पहुंचा और मृतक की शिनाख्त अपने भांजे के रुप में की। उसने बताया कि मृतक मजदूर के पिता भी महाराष्ट्र के मिरज में ठेला लगाकर मजदूरी करते हैं। आशंका जताई जा रही है कि वह ट्रेन के गेट पर बैठा होगा और रात में किसी प्रकार हाथ छूटने से वह ट्रेन से नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई होगी। पुलिस ने उसके पास से मिले कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त कर ली गई और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें