फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य समाज सत्य मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य समाज सत्य मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता
विज्ञापन

महरौनी (ललितपुर)। महर्षि दयानंद सरस्वती योग संस्थान ने आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की 195 वीं जयंती मनाई। इस मौके पर हुई संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि आर्य समाज सत्य मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद सरस्वती का राष्ट्रीय, सामाजिक एवं दार्शनिक चिंतन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन मड़ावरा रोड पर एक विवाह घर में ब्लाक प्रमुख देवेंद्र प्रताप सिंह परमार के मुख्य आतिथ्य व आर्य समाज के प्रधान मुनि पुरुषोत्तम वानप्रस्थ की अध्यक्षता में किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय महरोनी की छात्राओं ने फौज आई है स्वामी दयानन्द की कव्वाली प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने कहा कि महर्षि दयानंद ने सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास, पाखंड आदि का विरोध करते हुए धर्म का सही मर्म बताया था। आर्य समाज के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय कुमार शुक्ला ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती आधुनिक भारत के निर्माता हैं। शिक्षा विद डॉ. पूरन सिंह निरंजन व विजय सिंह निरंजन ने कहा कि संस्कारों से विमुख हो रही युवा पीढ़ी को वैदिक धर्म संस्कृति से जोड़ना होगा। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय चिंतक धर्मेंद्र गोस्वामी, आशीष रावत, रितेश बड़ौनियां, राजेंद्र कुमार बिदुआ, राघवेंद्र सिंह सिमिरिया, अनुज भार्गव, सुनील वैद्य, आकांक्षा बुंदेला, ग्राम प्रधान साहवेंद्र सिंह गहरवार रहे। कार्यक्रम में लखनलाल, हरप्रसाद, रामसेवक निरंजन, दूधलाल यादव, रामकुमार सेन, राजेश जैन, छमाधर अहिरवार, हेमंत भोंडेले उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें