केबिल डालने के बाद भी नहीं हुई विद्युत आपूर्ति की सप्लाई
ललितपुर। तहसील तालबेहट के ग्राम तरगुवां मजरा विसातिया के ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर विद्युत विभाग के कर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पत्र में बताया गया है कि एक ओर जहां सौभाग्य योजना से संपूर्ण गांव व मुहल्लों में विद्युत की सुविधा देकर रोशन किया जा रहा है। वहीं, विद्युत कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गांव में तीन माह बीतने के बाद भी विद्युत आपूर्ति की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने लाइन चालू करवाने की मांग की मांग की है। गांव में विद्युतीकरण कार्य के तहत लगभग तीन माह पूर्व विद्युत लाइन डाल दी गई थी। जिसमें खंबा लगाकर केबिल भी डाल दी गई। इसके बावजूद की लाइन को चालू नहीं किया गया है। इससे ग्रामीण अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं। विद्युत के अभाव में बच्चों को शिक्षा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से बच्चे रात में पढ़ नहीं पा रहे हैं। शिकायती पत्र पर भवानी सिंह कुशवाहा, हरीराम, जगभान, कमलेश आदि के हस्ताक्षर बने हैँ।