फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड को नजरअंदाज कर नए साल का धूमधड़ाके से आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
2019 का गर्मजोशी के साथ किया आगाज
विज्ञापन

बच्चों ने की मौज मस्ती, बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद
दिन भर चला बधाईयों का सिलसिला, सोशल मीडिया पर भी शुभकाना संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर में कड़ाके की ठंड को नजरअंदाज करते हुए नए साल का धूमधड़ाके के साथ आगाज किया किया गया। अर्द्धरात्रि में घड़ी की सुई के बारह पर पहुंचते ही शहर में नए साल का जश्न शुरू हो गया। वर्ष 2018 को विदाई के साथ ही नए साल 2019 की गर्मजोशी के साथ अगवानी की गई। बच्चों ने दिन भर मौज मस्ती की और बड़ों ने मंदिरों में माथा टेकते हुए बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। दिन भर बधाइयों का सिलसिला जारी रहा, तो सोशल मीडिया पर भी दिन भर शुभकामना संदेश भेजने का दौर चलता रहा। शहर में कई स्थानों पर देर रात्रि तक पार्टियां चलती रहीं।
नव वर्ष की पूर्व संध्या और नववर्ष के दिन एक जनवरी को नए साल के आगमन को यादगार बनाने के लिए रेस्टोरेंट, होटलों व ढाबों पर पहुंचकर खासकर युवा वर्ग ने खासा जश्न मनाया। वहीं, नए वर्ष के आगाज को लेकर अधिकांश होटलों व रेस्टोरेंट को आकर्षक अंदाज में सजाया गया। लजीज व्यंजनों के साथ ही गीत संगीत और मौज मस्ती की पार्टियां चलती रहीं। नव वर्ष की पहली सुबह कड़ाके की सर्दी और शीत लहर के साथ हुई। सर्दी के बीच पूरा दिन सुहाना रहा। इस बार वर्ष धार्मिक रंग में रंगा दिखाई दिया। लोगों ने कड़ाके की ठंड के बीच सुबह छह बजे से ही उठकर स्नानादि कर मंदिरों में पहुंचे। मंगलवार होने के कारण हनुमान मंदिरों में दिन भर भारी भीड़ लगी रही। लोगों ने अपने नव वर्ष के मंगलमय के लिए भगवान से प्रार्थनाएं की। शहर के श्रीतुवन मंदिर, श्रीसाईं मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, शनिदेव मंदिर, तालाब स्थित छोटी देवी मंदिर, चंडी माता मंदिर में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं का दर्शनार्थ तांता लगा रहा और भगवान से मंगल कामनाएं कीं। मंदिरों पर सुंदरकांड पाठ, धार्मिक भजन, गीत, व अन्य धार्मिक आयोजन हुए। इसके साथ ही मंदिरों में प्रसाद वितरण व भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी प्रकार जैन धर्म के लोगों ने भी जैन अटा मंदिर, क्षेत्रपाल मंदिर, नई बस्ती स्थित जैन मंदिर, नया जैन मंदिर में पहुंचकर प्रार्थनाएं कीं। वहीं शहर के स्थानीय कंपनी बाग में नए वर्ष के स्वागत में नगर पालिका द्वारा स्वच्छता का संदेश लिखे हुए गुब्बारे आसमान में उड़ाए। सुबह से ही कंपनी बाग में पहुंचकर लोगों ने नए वर्ष के स्वागत में मस्ती की। इसके लिए कंपनी बाग में दिन भर फब्बारा चलता रहा, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इसी प्रकार बच्चों ने आजाद बाल क्रीड़ा पार्क पहुंचकर खूब मस्ती की और तरह-तरह के झूला पर झूलते रहे।
विज्ञापन


पर्यटन स्थलों, बांधों पर पहुंचे सैनाली
नए वर्ष की खुशियां मनाने के लिए लोगों ने अपने परिवार व मित्रों के साथ देवगढ़, बंदरगुढ़ा, नीलकंठेश्वर, करकरावल, माताटीला बांध, गोविंदसागर बांध, राजघाट बांध, कचनौंदा बांध, सुकवां-ढुकवां बांध आदि कई पर्यटन व धार्मिक स्थानों पर पहुंचकर पार्टियां की।
विज्ञापन


फूल, गुलदस्ता भेंट करने को दिखी उत्सुकता
मित्रों, स्वजनों व दोस्तों को बधाईयां देने के अलावा सरकारी व निजी संस्थानों में अधिकारियों को फूल व गुलदस्ता देने की उत्सुकता भी देखी गई। इसके लिए फूलों की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ लगी रही। वहीं युवा वर्ग ने भी विभिन्न आकर्षण रंग बिरंगे खुशबू युक्त फूल लेेने को होड़ लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें