मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया
ललितपुर। जिला अस्पताल के एनसीडी सेल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय वासवानी ने की।
इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि नकारात्मक भावनायें मानसिक रोगों को उत्पन्न करती हैं। जिनका शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। नकारात्मक भाव आने पर चिकित्सक की सलाह लेना अति आवश्यक है। मानसिक रोगों से बचने के लिए हमें सकारात्मक भावनाएं अपने दिमाग में रखनी चाहिए जिससे हम खुश रहे। डॉ. सौरभ देवलिया ने बताया कि यह दिवस विश्व में हर साल 10 अक्तूबर को मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं दिमागमें मानसिक तनाव न लाने की सलाह दी जाती है। इस दौरान डॉ. पवन सूद, डॉ रिजु दुबे, मोहनी शर्मा, नीरज दुबे, अनिल परिहार आदि शामिल रहे।