सात महिलाओं समेत 60 ने किया रक्तदान
ललितपुर। श्री रामराजा व्यायाम मंदिर जिमनेजियम और दुर्गावाहिनी रेजीमेंट के तत्वावधान में माता त्रिवेणी शर्मा की स्मृति में जिला चिकित्सालय में विशाल रक्तदान का आयोजन किया गया। इसमें श्रम और सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ मन्नू कोरी मुख्य अतिथि के रूप में और सदर विधायक रामरतन कुशवाहा विशिष्ट अतिथि रहे। राज्यमंत्री ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहन करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। किसी व्यक्ति को रक्तदान कर उसके जीवन की रक्षा की जा सकती है। सदर विधायक ने कहा कि सभी को रक्तदान करना चाहिए। डॉ. जेएस वख्शी ने रक्तदान के फायदे भी बताए। इस दौरान साठ व्यक्तियों ने रक्तदान किया, जिसमें सात महिलाएं भी शामिल थीं। जिन्होंने पहली बार रक्तदान देकर दूसरों को भी रक्तदान के प्रति प्रेरित किया। यहां प्रेस क्लब संरक्षक सुरेंद्र नारायण शर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले, अज्जू बाबा, कन्हैया नामदेव, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, सुनील चौबे, प्रशांत शुक्ला, मनीष, अमित प्रिय जैन, प्रदीप सतरवांस, सुरेश बड़ेरा, डॉ. आशीष सोनी, डॉ. अक्षय टड़ैया, डॉ. विकास जैन, पार्षद पंकज जैन, राजू जैन, संजीव बजाज, नीरज गंगेले आदि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष मंगू पहलवान, महामंत्री दीपक साहू, हेमंत नामदेव, दीपक नामदेव, खुशीलाल कुशवाहा, मनोज साहू, हनुमत हलवाई, रोमी सरदार, बद्री सेन, रेशू साहू उपस्थित रहे।