फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरॉद्यालय में पढ़ा रहे अयोग्य शिक्षक, डीआईओएस ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय में पढ़ाते मिले अयोग्य शिक्षक
विज्ञापन

- डीआईओएस के निरीक्षण में खुली पोल, दी चेतावनी
- अध्यापकों की उदासीनता से सफाई व्यवस्था चौपट
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बुधवार को डीआईओएस राम शंकर महरौनी में विद्यालयों की स्थिति देखने पहुंचे। उन्होंने राजकीय व निजी विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुआंघोषी गांव के एक निजी विद्यालय में अयोग्य शिक्षक बच्चों को पढ़ाते मिले। इसके अलावा दो बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संचालन एक ही भवन में होता हुआ पाया। वहीं, अध्यापकों की उदासीनता की वजह से विद्यालयों में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल था। जिस पर उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने कस्बा महरौनी में संचालित श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज महरौनी पहुंचे। यहां विद्यालय परिसर में काफी गंदगी मिली। दीवारों पर गुटखे की पीके मिलीं तो शौचालय भी काफी गंदे पाए गए। डीआईओएस ने छात्रों से अर्थशास्त्र के कुछ प्रश्नों के बारे में पूछा जिस पर छात्र संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इसके बाद वह राजकीय हाईस्कूल कुम्हैड़ी पहुंचे। जहां सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित पाई गई। इसी गांव में संचालित प्राइवेट स्कूल मां अंजनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य अनुपस्थित मिले। विद्यालय में गंदगी पाई गई और छात्र-छात्राओं की संख्या काफी कम मिली। वहीं विद्यालय का शैक्षिक स्तर भी संतोषजनक नहीं मिला। इस पर डीआईओएस ने विद्यालय में सफाई व्यवस्था व शैक्षिक व्यवस्था दोनों में ही सुधार लाने के निर्देश दिए। इसी क्रम में डीआईओएस ने प्राइवेट विद्यालय द सनराइज इंटर कॉलेज कुआंघोषी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य अनुपस्थित मिले। वहीं विद्यालय में कुछ ऐसे शिक्षक बच्चों को पढ़ाते हुए मिले जो शैक्षिक योग्यता के अनुसार अयोग्य थे। इसके साथ ही विद्यालय के एक ही भवन में एल केजी से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित हुई मिली। जबकि कक्षा 8 तक के लिए बेसिक और कक्षा 9 से 12वीं तक के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त है। मानकों के अनुसार एक ही भवन में दो परिषद से मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संचालन नहीं हो सकता है। इस पर डीआईओएस ने प्रबंधक को विद्यालय में अयोग्य शिक्षकों से काम नहीं लेने के निर्देश दिए। साथ ही अलग-अलग भवनों में पढ़ाने के लिए कहा। भविष्य में गलती दोबारा पाई जाती है कि तो विद्यालय की मान्यता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ठाकुर रघुवीर सिंह इंटर कॉलेज सजनाम तिराहा में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें