फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला मंडी में आवक बढ़ने से रोड जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गल्ला मंडी में आवक बढ़ने से रोड जाम
विज्ञापन

ललितपुर। गल्ला मंडी में गेहूं, चना, मटर व अन्य प्रकार की जिंसों की बंपर आवक से दो दिन से लगातार मंडी रोड पर घंटों जाम लग रहा है। शुक्रवार को भी करीब 30 से 35 हजार क्विंटल आवक आने से मंडी के बाहर रोड पर दोनों ओर ट्रैक्टरों का जाम लगा रहा, इसमें आम व्यक्ति से लेकर सरकारी अफसरों के वाहन एवं एंबुलेंस तक जाम मेें घंटों फंसे रहे। इसे लेकर पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

गल्ला मंडी में दो दिनों से गेंहूं व चना के अलावा अन्य प्रकार की जिंसों की बंपर आवक आ रही है। शुक्रवार को मंडी में करीब 30 से 25 हजार कुंतल आवक आना बताया गया। इस वजह से जहां पूरा मंडी परिसर अनाजों से भरे ट्रैक्टरों से पटा रहा, वहीं मंडी के बाहर रोड के दोनों ओर करीब एक किलोमीटर तक ट्रैक्टरों का लंबा जाम लगा रहा। इस जाम में जहां आम लोगों को निकलने में भारी मशक्कत करनी पड़ी, वहीं कई सरकारी वाहनों के साथ एंबुलैंस व पुलिस के वाहन भी फंसे रहे। ऐसे में जाम खुलवाने के लेकर पुलिस कर्मचारियों को काफी देर तक मशक्कत के बाद जाम खुलवाने में सफलता मिल सकी। वहीं लंबा जाम लगने से कई ट्रैक्टर स्वामी या लोडिंग चालक अपने वाहन बीच रोड पर ही रखकर दूसरी जगह सुस्ताने चले गए। वहीं यहां स्थित दुकानों के सामने ही कई लोग अपने वाहन पार्क कर आस पास के काम करने चले गए या फिर मंडी में ही दूसरे कार्य से जाने के कारण अपने-अपने वाहन रख दिए गए। बताया गया कि ऐसी समस्या इस महीने हर दिन आने वाली है। यदि ट्रैफिक या पुलिस विभाग द्वारा जाम से बचने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए गए, तो इस रोड पर हर दिन इसी प्रकार की समस्या से लोगों को जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें