फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी आंख की निगरानी में विश्वविद्यालीय परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कैमरे की नजर में रहेंगी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं
विज्ञापन

ललितपुर। विश्वविद्यालयीय परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए तीसरी आंख से निगरानी रखी जाएगी। बुधवार को नोडल केंद्र नेहरू महाविद्यालय के संस्कृत सभागार में परीक्षा की तैयारियों को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा मनोनीत नोडल अधिकारी प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि वार्षिक परीक्षाओं को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन, प्रशासनिक अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों ने एक संयुक्त रणनीति बनाई है। परीक्षाएं 6 मार्च से 27 अप्रैल तक चलेगी जो सुबह 08 से 11 बजे एवं दोपहर दो बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होंगी। मुख्य गेट पर संज्ञेय अपराध की चेतावनी देते हुए संदेश दिया जाएगा कि नकल पकड़े जाने पर कक्ष निरीक्षकों की पूर्ण जिम्मेदारी होगी। इस बार कालेज में सिर्फ छात्राओं का केन्द्र बनाया गया है, जिसमें कुल 5588 छात्राओं में नेहरू महाविद्यालय, विद्यासागर महाविद्यालय एवं पहलवान गुरूदीन की छात्राएं शामिल हैं। महाविद्यालय में परीक्षा पर 72 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की जाएगी। कालेज में लगे कैमरे विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे। यदि परीक्षार्थी थोड़ी भी नकल करता है तो वह कैमरे की निगरानी में आ जाएगा। ऐसा पाए जाने पर उसे परीक्षा से वंचित करते हुए एफआईआर दर्ज करायी जाएगी। संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ.ओमप्रकाश शास्त्री ने बताया कि जिलाधिकारी ललितपुर ने 5 जोनल व 6 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। महाविद्यालय में नकल रोकने के लिए इस बार दो स्तर के उड़न दस्ता कार्य करेंगे। विश्वविद्यालय स्तर पर उड़न दस्ता सीधे कुलसचिव के नियंत्रण में कार्य करेंगे। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज शर्मा ने परीक्षाओं से संबंधित बिन्दुओं एवं कक्ष निरीक्षकों को कक्ष के दौरान डयूटी करते समय सजग रहने को कहा है। बैठक में डॉ. ऊषा पाठक, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. सूबेदार, डॉ. ओ.पी. चौधरी, डॉ. रामकुमार रिछरिया, डॉ. सुधाकर उपाध्याय, डॉ. सुभाष जैन, डा. राजीव निरंजन, मनीष खरे, हाकिम सिंह, परशुराम निरंजन, लाल सिंह, हरकेश सोलंकी, अनूप चौधरी, मनोज सक्सेना, रेनू सक्सेना, धर्मेन्द्र जैन, पूर्णेन्द्र सिंह, अमित जैन आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. पंकज शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें