फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में आग लगने से मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में आग लगने से मची अफरातफरी
विज्ञापन

ललितपुर।
शनिवार की दोपहर मुहल्ला आजादपुरा में 11 हजार केवी का तार टूटने से एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई, जिससे मुहल्ले में अफरातफरी मच गई। दमकल विभाग की गाड़ी ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया, इससे करीब आधा दर्जन से अधिक मुहल्लों की बिजली भी बाधित रही।
विज्ञापन

गल्ला मंडी विद्युत सब स्टेशन में स्थापित फीडर नंबर एक के अंतर्गत मुहल्ला आजादपुरा में भरतपुरा हाउस के पास शनिवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे 11 हजार केवी लाइन का तार टूट गया, इससे यहां एक पेड़ की पत्तियां आग पकड़ गई और फिर उसकी चिंगारियां वहां स्थापित एक 250 केवीए ट्रांसफार्मर पर जा गिरी, जिससे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर में आग लगने से मुहल्ले में घनी बस्ती होने की वजह से अफरातफरी मच गई। मुहल्ले वालों द्वारा तत्काल इसकी जानकारी बिजली विभाग को और दमकल विभाग को दी, जिसके बाद बिजली विभाग द्वारा उक्त फीडर नंबर एक के साथ ही पांच नंबर फीडर की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई। जानकारी मिलने पर दमकल कर्मचारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और बिजली विभाग द्वारा यहां 11 हजार केवी लाइन को सुधारा गया और इंसुलेटर बदलने के बाद ट्रांसफार्मर की जांच करने कर दोनों फीडरों की बिजली आपूर्ति करीब पौने पांच बजे सुचारु कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें