पॉवर एंजिल करेंगीं महिलाओं की सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। पहलवान गुरुदीन स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पनारी में उत्तर प्रदेश पुलिस वूमेन पावर लाइन 1090 के अंतर्गत शक्ति परी(पॉवर एंजिल) के गठन के लिए कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते महाविद्यालय की प्राचार्य डा.सूफिया ने बताया कि कहा कि शक्ति परी को विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) का दर्जा प्राप्त होगा। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा परिचय पत्र दिया जाएगा और सराहनीय योगदान देने वाली प्रत्येक शक्ति परी को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही विशेष मामले में राज्य स्तर पर भी पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही पक्षी जैव विविधता के विकास एवं सुरक्षा हेतु पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं कल्पना यादव, वंदना राजपूत, प्रियंका, आरती मिश्रा, वैजंती, सुमन पाल, अंजनी, मोहनी झां, स्वाती, स्वपनिल, नीतू राजा ने प्रतिभाग किया।
परीक्षा फार्म भरने का अंतिम मौका
वहीं प्राचार्या डा.सूफिया ने बताया कि पहलवान गुरुदीन स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में अध्ययनरत जिन संस्थागत छात्राओं ने परीक्षा सत्र 2017-18 की वार्षिक परीक्षा फार्म नहीं भरे हैं, वह 30 दिसंबर तक विलंब शुल्क 500 रुपए के साथ परीक्षा फार्म ऑनलाइन भर सकते हैं।