फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह ने किसानों को बनाया देश की शान

विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह ने किसानों को बनाया देश की शान
विज्ञापन

ललितपुर।
करुणा इंटरनेशनल केंद्र ललितपुर और मड़ावरा, राष्ट्रीय युवा योजना, मानव आर्गेनाइजेशन की संगोष्ठी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 115वीं जन्म जयंती के अवसर पर ललितपुर केंद्र के संयोजक सुधाकर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। करुणा इंटरनेशनल ललितपुर केंद्र के संरक्षक विनोद त्रिपाठी ने बताया कि इनके पुरखे महाराजा नाहर सिंह ने 1857 की प्रथम क्रांति में विशेष योगदान दिया था। महाराजा नाहर सिंह वल्लभगढ़ के निवासी थे, जो कि वर्तमान में हरियाणा में आता है। महाराजा नाहर सिंह को दिल्ली के चांदनी चौक में ब्रिटिश हुकूमत ने फ़ांसी पर चढ़ा दिया था। सेवानिवृत्त प्रवक्ता रमेशचंद्र जैन ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को परिवार में शैक्षणिक वातावरण प्राप्त हुआ था। उनकी प्राथमिक शिक्षा नूरपुर ग्राम में ही पूर्ण हुई, जबकि मैट्रिकुलेशन के लिए इन्हें मेरठ के सरकारी उच्च विद्यालय में भेज दिया गया। 1923 में 21 वर्ष की आयु में इन्होंने विज्ञान विषय में स्नातक की उपाधि प्राप्त कर ली। इसी क्रम में मड़ावरा के अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन ने कहा कि चौधरी साहब हमेशा कमजोर तबके और किसानों के लिए संघर्ष करते रहे । शिक्षक हरिशंकर सोनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसान चौधरी चरण सिंह को अपना मसीहा मानते थे। उन्होंने कृषकों के कल्याण के लिए काफी कार्य किए। इसी क्रम में शिक्षक अरुण तिवारी, राजेश पाठक, मानव आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह चौहान, शैलेष तिवारी, चक्रेश जैन, देवीशंकर कुशवाहा आदि ने अपने विचार रखे। संगोष्ठी का संचालन शैलेष तिवारी ने किया।
विज्ञापन

वहीं दीपचंद्र महाविद्यालय में भी किसान दिवस के रुप में चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ संस्थापक व प्रबंधक कमलेश चौधरी ने किया। इस दौरान संस्थापक समेत प्रोफेसर भगवत नारायण शर्मा, प्राचार्य डा.जेएस तोमर, प्रबन्ध निदेशक प्रवीण चौधरी ने चौधरी चरण सिंह द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों से बच्चों को अवगत कराया। इस दौरान मुख्य रुप से आदित्य मिश्रा, विशाल कनौजिया, कपिल कछौरियां, हेमंत दुबे, राजेश सोनी, अंशुल जैन, प्रकाश नारायण साहू, कीर्ति मथुरियां, प्रदीप गंगेले, नितिन जैन, विवेक चतुर्वेदी, शुभम नामदेव, रमेश चन्द्र पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें