फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम बारात की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाह पंचमी पर शहर में निकाली रामबारात
विज्ञापन

ललितपुर। विवाह पंचमी पर शहर में भव्य रामबारात का आयोजन किया। रामबारात का जगह-जगह स्वागत किया गया। बैंड बाजों की धुन पर बारात तुवन मंदिर प्रांगण में बनी जनकपुरी पहुंची, जहां राजा जनक के स्वरूप द्वारा बारात की भव्य अगवानी की गई।
वैदिक विद्वत परिषद द्वारा बृहस्पतिवार को विवाह पंचमी के दिन भव्य रामबारात का आयोजन किया गया। रामबारात नृसिंह सिंह मंदिर से शुरू होकर तालाबपुरा, सावरकर चौक, घंटाघर, पुरानी तहसील तिराहा, होते हुए तुवन मंदिर पहुंची। रामबारात में सबसे आगे मंदिर के विमान में भगवान विराजमान होकर चल रहे थे। इनके पीछे बैंड बाजे बजते हुए चल रहे थे और बाराती नाचते गाते, झूमते हुए चल रहे थे। महिलाएं मंगल गीत गाते आगे बढ़ रही थीं। इसके पीछे भगवान श्रीराम और लक्ष्मण रथ में विराजमान होकर चल रहे थे। बारात का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। युुवा ब्राह्मण महामंडल की ओर से रत्नेश तिवारी, मयंक वैद्य आदि के द्वारा पुरानी नगर पालिका के पास शीतल पेयजल और पुष्प बारिश कर बारात का स्वागत किया। बारात जब तुवन मंदिर प्रांगण में बने जनकपुरी पहुंची तो यहां राजा जनक द्वारा बारात की भव्य अगवानी की गई। राम बारात में कय्यूब खां द्वारा बैंड पर हरे बांस मंडप छाये, सियाजू सों राम ब्यहन आए जैसे धार्मिक गानों से माहौल पूर्ण धर्ममय प्रतीत हो रहा था। यहां अरविंद वैद्य राजा जनक व दशरथ श्यामाकांत चौबे बने। इस मौके पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जगदीश पाठक, मयंक वैद्य, सोनू जायसवाल, कमलेश शास्त्री, बृजेश चतुर्वेदी, सोनू पाठक, धर्मेंद्ररावत, सरदारबीके सिंह, अनंतरामतिवारी, रमाकांततिवारी, बृजभूषण कटारे, ललित कौशिक, भगवत नारायण बाजपेयी, उमाशंकर विदुआ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सनातन धर्म जनसेवा संस्थान द्वारा महंत सूर्य प्रकाश दास शास्त्री के नेतृत्व में मुहल्ला खिरका पुरा स्थित बूढ़े बब्बा मंदिर से भव्यश्रीराम बारात का आयोजन किया गया। बारात मुहल्ला चौबयाना,आजादचौक, घंटाघर, महावीरपुरा, रावरपुरा होते हुए कंचनघाट मंदिर पहुंची। बारात का मुहल्लों में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। बारात कंचनघाट पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य अगवानी की गई। यहां विधि विधान के साथ राम-सीता के स्वरूपों की वैवाहिक रस्में निभाई गईं। हरे बांस व आम के पत्तों का मंडप सजाया गया। जहां, वरमाला आयोजन के साथ ही सभी वैवाहिक कार्यक्रम का विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य आयोजन हुुआ। यहां पांव पखराई व विदाई आदि का आयोजन भी हुआ। इस मौके पर यहां भव्य भंडारा कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर ओमप्रकाश शास्त्री, राजेश दुबे, गिरिजा शंकर चौबे, धर्मदासपंथ, रानूकुशवाहा, गोविंदकुशवाहा, गोलूकुशवाहा, उमाशंकर चौबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें