फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जा हटाकर गौशाला बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कब्जा हटाकर गोशाला बनाने की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। थाना तालबेहट अंतर्गत ग्राम धमकना स्थित देवामाता मंदिर प्रांगण निवासी नागाजी देवपुत्र महाराज ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाकर वहां गोशाला का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया गया कि देवधाम देवामाता मंदिर प्रांगण से लगी भूमि के लोग उक्त भूमि का मुआवजा ले चुके हैं। इसके बाद भी उक्त सरकारी भूमि पर गांव के ही एक विशेष जाति के लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया है। उक्त लोगों को कब्जा करने से रोका जाए और उक्त भूमि पर गोशाला का निर्माण कराया जाए। इससे असहाय पशुओं की वहां देखरेख हो सके। आसपास के क्षेत्र में घूम रहे पशुओं को भी वहां रखा जाएगा। इससे किसानों की फसल भी बर्बाद नहीं होगी। उन्होंने जिलाधिकारी से इस मामले में अवैध कब्जाधारियों को हटाने और वहां गोशाला का निर्माण कराने की मांग की है। ज्ञापन पर मंदिर के महाराज के अलावा रामकुमार, समोगर व पुरुषोत्तम नारायण के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें