फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सहित दो निर्दलीय उम्मीदवार ने भरे पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा से आशा जड़िया पालिकाध्यक्ष उम्मीदवार
विज्ञापन

दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी किया नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
रविवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया गया है। इसमें बसपा की अधिकृत उम्मीदवार आशा जड़िया ने उप जिलाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। वहीं, दो अन्य उम्मीदवारों ने भी अपना नामांकन पत्र भरा है।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए अब राजनीतिक दलों के अधिकृत उम्मीदवारों के नामांकन पत्र भरना आरंभ हो गए हैं। इसकी शुरुआत बहुजन समाज पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार आशा जड़िया के नामांकन जमा करने से हुई है। रविवार को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ नवीन तहसील में उप जिलाधिकारी न्यायालय में पर्चा भरा। इससे पहले उन्होंने कटरा बाजार से जुलूस निकाला जो घंटाघर, तुवन चौराहा, कचहरी चौराहा, बीएसपी कार्यालय होते हुए तहसील पहुंचे। उनके साथ जिलाध्यक्ष कैलाश नारायण कुशवाहा, मंडल जोन इंचार्ज मोहनलाल रैकवार, मंडल जोन इंचार्ज ओमप्रकाश बिजरौठा आदि रहे। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी गोपीचंद की पत्नि विनीता डोडवानी ने नदीपार से जुलूस निकाला जो आजादचौक, सावरकरचौक, घंटाघर, पानी की टंकी से होते हुए तहसील पहुंचा। जुलूस में उनके परिवार के सदस्य और समर्थकों की भीड़ रही। वहीं, वंदना जड़िया पत्नी धर्मेंद्र जड़िया ने तामझाम से हटकर अध्यक्ष पद के लिए पूरी सादगी के साथ नामांकन पत्र जमा किया। उनका नामांकन शहर में चर्चा का विषय बन गया है। उधर, सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर तीन से कमल सिंह, वार्ड नंबर दो से मुकेश, रामप्रकाश, वार्ड नंबर पांच से रीना, नजमा बानो, वार्ड नंबर एक से मीरा बाई, शीला देवी, सुमनरानी, वार्ड नंबर बारह से राधा, रेखा, वार्ड नंबर ग्यारह से जाह्िदा बेगम, सावरा बेगम, वार्ड नंबर चौदह में जमना, ऊषा, वार्ड नंबर तेइस में सुदामा, जहीर, वार्ड नंबर चौबीस में आशा, वार्ड नंबर अठारह में रशीद खान, वार्ड नंबर सोलह में रामेश्वर, वार्ड नंबर उन्नीस में अमर सिंह उर्फ पुनीत, वार्ड नंबर बीस में मालती देवी, वार्ड नंबर सात में शकील, वार्ड नंबर छह में भगवानदास, राजकुमारी, वार्ड नंबर आठ में गायत्री, पुरुषोत्तम दास ने नामांकन पत्र जमा किया है।
विज्ञापन


देवरानी व जिठानी ने भरा पर्चा
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए बसपा से आशा जड़िया तो निर्दलीय के तौर पर वंदना जड़िया ने नामांकन पत्र जमा किया है। आशा जड़िया जिठानी हैं तो वंदना देवरानी हैं। दोनों का नामांकन होने से लोगों में यह चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन


भाजपा व सपा को रमेश ने दी टेंशन
भारतीय जनता पार्टी में टिकट की दावेदारी कर रही कमला देवी पत्नी रमेश कुशवाहा ने निर्दलीय के तौर पर नामांकन पत्र भर दिया है तो वहीं सपा से हटकर पूर्व चेयरमैन रमेश खटीक की पत्नी किरन देवी ने सात नवंबर को नामांकन जमा करने का प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। इस तरह दोनों दलों के लिए रमेश घातक साबित हो रहे हैं।

अध्यक्ष के लिए तीन व सदस्य के लिए हुए 28 नामांकन
रविवार को अध्यक्ष पद के लिए तीन तो सदस्य पद के लिए 28 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें