फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजूल भूमि का ब्योरा मांगा तो झांकने लगे बगले

विज्ञापन
विज्ञापन
नजूल भूमि का ब्योरा नहीं बता सके नपा कर्मचारी
विज्ञापन

ललितपुर। पीडब्ल्यूडी सचिव एवं नोडल अधिकारी पंकज यादव ने नगर पालिका परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नजूल भूमि का ब्योरा मांगा तो नगर पालिका कर्मचारी इसका ब्योरा उपलब्ध नहीं करा पाए। उन्होंने कार्यालय की साफ सफाई व अभिलेख दुरुस्त नहीं पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की।
जिले के नोडल अधिकारी पंकज यादव ने नगर पालिका परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने वारसान दर्ज कराने के लिये भटक रही महिला से बात की। परेशान महिला ने बताया कि नाम चढ़वाने के लिए कई दिनों से कार्यालय के चक्कर लगा रही है। अभी तक चार बार कार्यालय आ चुकी है, लेकिन समस्या का निदान नहीं हो पाया है। इस पर उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को आ रही समस्या का पूरा विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत नोडल अधिकारी नजूल पटल पर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले नजूल भूमि का ब्योरा तलब किया। कितनी भूमि नजूल की है, कितनी सरकारी है और कितनी कब्जे के अंतर्गत है व कितनी कब्जे के बाहर हैं? यह सुनते विभागीय कर्मी बगले झांकते नजर आए। अधिशासी अधिकारी अवनींद्र कुमार ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी एक नहीं चली। सचिव ने पूरा ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। फ्री होल्ड की तैयारी कर चुके विभागीय कर्मी उस समय फंस गए जब उनकी नजर तैयार प्रपत्र पर पड़ गई। उन्होंने कहा कि जब विभाग ने शहर की भूमि को फ्री होल्ड करने की सहमति जता दी है तो क्या इसकी प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इस पर अधिशासी अधिकारी ने सफाई दी है कि अभी फ्री होल्ड की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, तो इस पर उन्होंने सवाल किया कि अभी से फ्री होल्ड पर सहमति प्रदान कर दी। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि जल्द ही फ्री होल्ड करने की प्रक्रिया शुरू करने वाले हैं। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत काटे जा रहे चेक पर उन्होंने ऐतराज जताते हुए कहा कि जब यह प्रक्रिया चलन से बाहर हो गई है। यदि कोई बैंक नहीं मान रहा है तो उससे लेनदेन बंद कर दिये जाएं। उन्होंने बैंकों की बैठक बुलाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका परिषद सभागार में टूटी कुर्सी, खराब एसी व अस्त व्यस्त साउंड सिस्टम पाया। इस पर उन्होंने इसे दुरुस्त कराने के निर्देश दिये। उन्होंने वाटर कूूलर के पास गंदगी साफ कराने के निर्देश दिये। इसके अलावा जन सामान्य के लिए बेंच व पीने के लिये पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। इस दौरान वृद्धों एवं दिव्यांगों को कार्यालय में आने जाने में हो रही परेशानी पर अधिशासी अधिकारी को लिफ्ट या रैंप बनवाने का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत मांगी जा रही सूचनाओं के अधूरे रजिस्टर व राजस्व वसूली कम होने पर असंतोष जाहिर किया।
विज्ञापन

.......
फोटो 12
कैप्सन- बगैर वर्दी के कूड़ा उठाता कर्मी।
सफाई कर्मियों को वर्दी उपलब्ध कराएं
सफाई कर्मियों को वर्दी नहीं दिए जाने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों को ऐप्रिन, जूते दिए जाएं। उन्होंने आउट सोर्सिंग संस्था से भी अपने कर्मियों को वर्दी मुहैया कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

.......
निरीक्षण की सूचना मिलते ही हटवाए ठेले
नगर पालिका परिषद के कर्मियों को जैसे ही नोडल अधिकारी के आने की सूचना मिली, वैसे ही पालिका कार्यालय के सामने से लगे हाथ ठेले हटवाए गए, ताकि उनकी नजर अतिक्रमण पर नहीं पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें