फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीनलैंड पर बगैर नक्शे के बन रहे भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीनलैंड पर बगैर नक्शे के बन रहे भवन
विज्ञापन

ललितपुर (ब्यूरो)। शहर में ग्रीनलैंड पर बगैर नक्शा के धड़ल्ले से नए भवनों का निर्माण हो रहा है। इससे ग्रीनलैंड को सुरक्षित रखना मुश्किल हो रहा है। वहीं, कालोनी बनाने वालों के बारे के न्यारे हो रहे हैं। इस संबंध में जिला मुस्लिम महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने उप जिलाधिकारी सदर को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

शहर को हरा भरा रखने के उद्देश्य से विभिन्न हिस्सों में ग्रीनलैंड सुरक्षित की गई है। जिस पर कालोनीनाइजर की नजर है। इस मामले में मुहल्ला सिविल लाइन क्षेत्र की भूमि पर प्लाट काटने का खेल तेजी से चल रहा है। यही नहीं, अन्य वर्ग की भूमि भी बेची जा रही है, जिनका नक्शा भी स्वीकृत नहीं होता है। जब प्लाट खरीदने वाला कालोनीनाइजर के जाल में फंस जाता है तो वह फड़फड़ाकर रह जाता है। जिला मुस्लिम महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल नासिर मंसूरी ने उप जिलाधिकारी सदर को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया है कि वार्ड नंबर दस मुहल्ला सिविल लाइन दो में भूमि की रजिस्ट्री कराई जा रही है जो ग्रीनलैंड में आती है। उन्होंने बिना नक्शा स्वीकृत हुए किए जा रहे भवनों के निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें