फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 80 मरीजों का हुआ उपचार

विज्ञापन
फ्लू और फीवर क्लीनिक में जांच के लिए पर्चा बनवाने को लगी जिला अस्पताल में मरीजों की लाइन - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिला अस्पताल में जुकाम और बुखार के मरीजों को इलाज की सुविधा के लिए फ्लू एवं फीवर क्लीनिक संचालित की जा रही है। इसमें सोमवार को 80 मरीजों का इलाज किया गया। इसके बाद दवा वितरण किया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए जिला अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई हैं। अब अस्पताल में केवल इमरजेंसी सेवाएं ही मिल रही हैं। इसके अलावा अधिक जुुकाम व बुखार के मरीजों को इलाज की सुविधा के लिए जिला अस्पताल प्रबंधन द्वारा फ्लू और फीवर क्लीनिक खोली गई है, जिसमें शहर और ग्रामीण क्षेत्र के जुकाम, फीवर व फ्लू के मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
सोमवार को फ्लू एवं फीवर क्लीनिक में मरीजों की लंबी कतार लगी रही। यहां पर पर्चा बनवाने के लिए भीड़ होने के चलते परेशानी हुई। मरीजों को इलाज के लिए क्लीनिक में अंदर जाने से पहले लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। अधिक भीड़ न हो इसके लिए द्वार पर सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं, जो मरीजों की अधिक भीड़ होने से रोकते हैं। यहां पर सीमित संख्या में ही मरीजों को अंदर जाने दिया जा रहा है। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आर पी सिंह ने बताया कि सोमवार को 80 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
जिला अस्पताल में फ्लू एवं फीवर के मरीजों को इलाज की सुविधा के लिए क्लीनिक बनाई गई है।
- डॉ. एस के वासवानी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक , जिला अस्पताल पुरुष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें