फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सात हजार लोगों का खुद का होगा आशियाना

विज्ञापन
Aawas Yojana.JPG - फोटो : Aawas Yojana.JPG
विज्ञापन
ललितपुर। जिले के चिह्नित 7600 लोगों का खुद का पक्का आशियाना होगा। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों के खाते में आवास की राशि डिजिटल ट्रांसफर की गई। इसमें जनपद के भी लाभार्थी शामिल हैं। इससे आवास निर्माण का रास्ता साफ हो गया। इस बार पंचायत चुनाव के मद्देनजर लक्ष्य को बढ़ा दिया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आवास योजना में लाभान्वित हो सकें।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले निर्धन परिवारों को पक्के आवास मुहैया कराए जा रहे हैं। योजना का मकसद हर परिवार का खुद का अपना पक्का मकान हो। इसमें चयनित लाभार्थियों को तीन किस्त में धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। प्रथम किस्त चालीस हजार, दूसरी किस्त सत्तर हजार एवं तृतीय किस्त दस हजार रुपये की दी जाती है। इसके अलावा लाभार्थी को नब्बे दिन की मजदूरी मनरेगा के तहत प्रदान की जाती है। बुधवार को प्रदेश के लाभार्थियों को प्रथम एवं द्वितीय किस्त की धनराशि निर्गत की है। इसमें जिले के 7600 चयनित लाभार्थियों को प्रथम किस्त में चालीस हजार रुपये के हिसाब से धनराशि डिजिटल ट्रांसफर की गई है। इससे लाभार्थियों के बैंक खाते में आवासों की किस्त सीधे पहुंच गई है, उन्हें किसी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इस राशि से लाभार्थी अपने आवास का निर्माण आरंभ कर सकते हैं। वित्तीय वर्ष 2019-20 में सिर्फ 1692 आवासों का निर्माण कराया गया था।
विकासखंडों में बनेंगे इतने आवास
विकासखंड जखौरा अंतर्गत 1448, मड़ावरा में 1173, बार में 1234, बिरधा में 1484, तालबेहट को 1088, महरौनी में 1173 आवास स्वीकृत हुए हैं। इस तरह जिले में 7600 आवास बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के 7600 लाभार्थियों के बैंक खाते में आवास की प्रथम किस्त जारी की गई है। प्रधानमंत्री ने प्रदेश के चयनित लाभार्थियों के खाते में धनराशि डिजिटल ट्रांसफर की है।
विज्ञापन

अनिल कुमार पांडेय, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें