फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वजातीय विवाह सम्मेलन में एक दूजे के हुए 751 जोड़े

Sun, 29 Jan 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
vivah sammelan lalitpur - फोटो : demo
विज्ञापन
संघर्ष सेना संस्था द्वारा रविवार को आयोजित सर्वजातीय विवाह सम्मेलन में साढ़े सात सौ नवयुवक-युवतियों के जोड़े अग्नि के सात फेरे लेकर एक दूजे के हो गए। हाईवे स्थित टीकमगढ़ रेलवे लाइन के आगे स्थित मैदान में संघर्ष सेना द्वारा रविवार को 751 सर्वजातीय विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। यहां आयोजित कार्यक्रम में वैवाहिक जोड़ों की संख्या अधिक होने के कारण मंच पर मात्र 21 जोड़ों के लिए वरमाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
विज्ञापन

जबकि अन्य जोड़ों के वरमाला कार्यक्रम व समस्त वैवाहिक रस्में आवंटित टेंट के चैंबरों में पूरी की गईं। मंत्रोच्चार के साथ सभी वैवाहिक रस्मों के बीच जोड़ों ने एक दूजे के साथ जीने मरने की कस्में खाई। यहां से ही देर शाम तक विदाई कार्यक्रम हुआ। विवाह सम्मेलन में व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए बीस सुरक्षा गार्डों टीम की मंगाई, जो मंच व वैवाहिक स्थलों के आसपास गश्त देकर सुरक्षा व्यवस्था करती रही।  मंच में दिन भर संघर्ष सेना के द्वारा विवाह सम्मेलन में शामिल होने आए लोगों के मनोरंजन का भी भरपूर इंतजाम किया गया था। मंच पर आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में कई वैवाहिक व फिल्मी गीतों का आयोजन हुआ, जिसका लोगों ने खूब आनंद उठाया। मंच से भी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए संबोधन भी किया जाता रहा। वैवाहिक जोड़ों के परिजनों व बारातियों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था के लिए कूपन नंबरों का आवंटन किया गया था, लेकिन कूपन लेकर परिजनों को ही खाना-पानी के लिए दिन भर भटकना पड़ा। इसके साथ ही यहां कई विद्यालय व महाविद्यालयों के स्काउट गाईड छात्र-छात्राओं को भी खान-पान व वैवाहिक आदि व्यवस्था के लिए तैनात किया गया, जिसमें कई छात्राओं को महाविद्यालय प्रबंधन या फिर सम्मेलन में दिन भर भूखे प्यासे रहकर परेशान होना पड़ा। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह छोटेराजा, अशोक रावत, गजेंद्र सिंह बुंदेला, भूपेंद्र सिंह, रानू राजा, भगवत सिंह बैस, धीरेंद्र सिंह बुंदेला, महेंद्र सिंह, प्रशांत तिवारी, शंकर सिंह, ताहर सिंह, नीरज जायसवाल, अजय राजा, पवन तिवारी, हरेंद्र आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मेघा ठाकुर ने व आभार नाती राजा ने व्यक्त किया। मंच से वैवाहित मंत्रोच्चार पंडित जगदीश पाठक किया ।

सम्मेलन का पार्किंग स्थल बना हाईवे      
ललितपुर। संघर्ष सेना का 751 सर्वजातीय विवाह सम्मेलन में वर व वधु पक्ष की ओर से हजारों की संख्या में पहुंचने की वजह से टीकमगढ़ रेलवे ब्रिज के पास हाइवे पार्किंग स्थल में बदल गया। हाईवे पर दोनों ओर की सड़कों के किनारे हजारों की संख्या में वाहन पार्किंग की गई थी। इसकी वजह से हाईवे पर दोनों ओर की सड़कों पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। झांसी व सागर की ओर जाने वाले वाहनों को यहां से निकलने के दौरान भारी परेशानी उठानी पड़ी। ऐसे में पुलिस प्रशासन को भी जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।       
विज्ञापन

     
रेलवे लाइन पर बेपरवाह घूमते रहे सैकड़ों लोग      
ललितपुर। विवाह सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे दर्जनों लोग यहां से गुजरी रेल लाइन पर चढ़ गए और ट्रेन के आने-जाने से बेखबर पटरी पर घूमते रहे। तेज रफ्तार निकलने वाली ट्रेन की आवाज से लोगों ने तेजी के साथ दौड़कर नीचे की ओर उतरना शुरू कर दिया, जिससे कई लोग चुटहिल होते-होते बचे।       
     
यातायात व्यवस्था हुई चौपट      
ललितपुर। विवाह सम्मेलन में शामिल होने के लिए लोगों की भारी भीड़ की वजह से शहर के इलाइट चौराहा से हाईवे स्थित सहारा ग्राउंड तक यातायात व्यवस्था भी गड़बड़ा गई। ऐसे में लोगों अन्य राहगीरों को मुहल्ला रामनगर, खिरका होते हुए वाइपास रोड पहुंचना पड़ा। इलाइट चौराहा पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें