फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृत्रिम उपकरण के लिए मड़ावरा में 75 दिव्यांग पंजीकृत

विज्ञापन
मड़वरा में लगे शिविर में दिव्यांगजनों का परीक्षण करती चिकित्सकीय टीम। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। दिव्यांगजनों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग द्वारा 29 जनवरी से 13 फरवरी तक दो दिवसीय शिविर का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है। शिविर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक लगाया जाएगा। इसके लिए मड़ावरा में लगे शिविर में 75 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन

दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी पीयूष चंद्र राय ने बताया कि मड़ावरा के सामुदायिक भवन में लगे शिविर में 13 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, एक दिव्यांग को मोटोराइज्ड ट्राईसाइकिल, 61 दिव्यागों को कृत्रिम हाथ- पैर के लिए पंजीकृत किया गया। चार दिव्यांगों के विशिष्ट दिव्यांगता पहचान-पत्र (यूडीआईडी) के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरवाए गए। नौ दिव्यांग जनों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी किए। आगामी शिविर में दिव्यांगजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही मेडिकल बोर्ड द्वारा पात्र दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

---
यहां लगाए जाएंगे शिविर स्थान
-1 और 2 फरवरी विकासखंड महरौनी सामुदायिक भवन
-3 और 4 फरवरी विकासखंड बार सामुदायिक भवन
-5 और 6 फरवरी विकासखंड तालबेहट सामुदायिक भवन
-8 और 9 फरवरी विकासखंड जखौरा सामुदायिक भवन
-10 और 11 फरवरी विकासखंड बिरधा सामुदायिक भवन
-12 और 13 फरवरी विकास भवन ललितपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें