फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 विकलांगों का पंजीकरण

Fri, 18 Dec 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। विकासखंड बार में विकलांग जांच शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान 75 विकलांगों का उपकरण के लिए पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन


ब्लाक बार के सामुदायिक भवन में जिला प्रोबेशन अधिकारी/जिला विकलांग जन विकास अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता, खंड विकास अधिकारी उदयभान मिश्र और सहायक विकास अधिकारी बार भोला पाल के मार्ग दर्शन में शिविर का आयोजन किया गया, इसमें लेखपाल, कानूनगो और चिकित्सीय टीम उपस्थित रही।

शिविर में 39 विकलांगों को परिचय पत्र और प्रमाण पत्र दिए गए। एल्मिको कानपुर द्वारा विकलांगों का परीक्षण किया गया। इस दौरान 75 विकलांगों को विकलांग सामग्री दिए जाने के लिए पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन


महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत विधवा पेंशन के लिए नवीन फार्म भरवाए गए। लाभार्थियों से परिचय पत्र, फोटो, बैंक पासबुक के सीबीएस खाता व आधार कार्ड की छाया प्रति आदि कागज जमा कराए गए। जिन विधवा महिलाओं व विकलांगों के आधार कार्ड नहीं बने थे, उनके आधार कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन


इसके अलावा शिविर में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित घरेलू हिंसा अधिनियम, बाल विवाह अधिनियम, दहेज प्रतिषेध प्रोबेशन अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम आदि की जानकारी दी गई। इस मौके पर विकलांग जन विकास विभाग से वंदना वर्मा, विशाल साहू, जिला बाल संरक्षण विभाग के प्रभारी संरक्षण अधिकारी रुपेश शर्मा, विनीत कुमार, पंकज कुमार, सुरेंद्र कुमार, विनीत पाठक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें