क्षत्रिय ताम्रकार विवाह सम्मेलन छह जून को
ललितपुर। हैहय वंशीय क्षत्रिय ताम्रकार युवा मंडल की बृहस्पतिवार को प्रेमनारायण ताम्रकार की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें आदर्श विवाह सम्मेलन कराने पर विचार-विमर्श किया गया। सभी से सहयोग करने की अपील की गई। कार्यक्रम छह जून को जखौरा के बालाजी बाल विद्या मंदिर में करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस दौरान दीपक ताम्रकार, अजय ताम्रकार, राहुल, सुनील, राजकुमार, राकेश ताम्रकार, अक्षय, पूरनचंद्र, विजय ताम्रकार मौजूद रहे।