फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठलापुरा स्कूल में अनियमित रहते अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
पठलापुरा स्कूल में अनियमित रहते अध्यापक
विज्ञापन

ललितपुर। तहसील तालबेहट अंतर्गत ग्राम डुलावन पठलापुरा के ग्रामीणों ने बीएसए को शिकायती पत्र देकर अध्यापकों पर नियमित स्कूल नहीं आने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बीएसए को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि प्राथमिक विद्यालय पठलापुरा में कार्यरत कुछ शिक्षक अनियमित रहते हैं। यदि स्कूल आते भी हैं तो एक-दो घंटे के पश्चात बच्चों को चाबी देकर चले जाते हैं। इससे विद्यालय में पढ़ाई का माहौल नहीं बन पा रहा है। विद्यालय उपयोग के लिए अवमुक्त हो रही धनराशि का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने विभिन्न मदों की धनराशि के दुरुपयोग होने का भी आरोप लगाया है। शिकायती पत्र पर रामपाल, संतोष, साकूलाल, जानकी, तुलसीराम, रामस्वरूप, राजाराम आदि के हस्ताक्षर व अंगूठानिशानी बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें