फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ववित पोषित शिक्षकों की सूची होगी आनलाइन:वैशम्पायन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्ववित्त पोषित शिक्षकों की सूची होगी आनलाइन:वैशम्पायन
विज्ञापन

ललितपुर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने कहा कि पूरे देश में शिक्षा की गुणवत्ता पर काम हो रहा है। इसके लिए पाठ्यक्रम, प्रश्न पत्र, नियमित कक्षाएं, परीक्षा की सुचिता सहित विभिन्न बिंदुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि, इसमें शिक्षकों की कमी आड़े आ रही है। स्ववित्त पोषित विद्यालयों में कार्यरत अनुमोदित शिक्षकों की सूची शीघ्र ही आनलाइन कर दी जाएगी। नेहरू महाविद्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन

नेहरू महाविद्यालय के तुलसी सभागार में उन्होंने कहा कि कालेजों में पढ़ने वाले छात्रों को बेहतर माहौल देने की कोशिश हो रही है। परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता को कक्षों में अनावश्यक शोरशराबा नहीं करने के लिए निर्देशित किया गया है। मौजूदा समय में शिक्षकों के पद फ्रीज कर दिए गए हैं। जो स्वीकृत पद हैं, उनमें भी आधे ही भरे जा सके हैं। स्ववित्त पोषित व्यवस्था से शिक्षा का प्रसार हुआ है। स्ववित्त पोषित कालेजों में अनुमोदित शिक्षकों की जगह अन्य किसी अध्यापक के होने के सवाल पर उन्होंने स्वीकारा कि स्ववित्त पोषित शिक्षकों के कालेजों से गैर मौजूद रहने की समस्या पूरे देश में है। अनुमोदित शिक्षकों की सूची जल्द ही आनलाइन जारी की जाएगी। इससे कालेजों में तैनात शिक्षकों की जानकारी आसानी से हासिल हो सकेगी। कालेजों में शिक्षकों की उपस्थिति को सुनिश्चित किया जाएगा। नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होने के जवाब में उन्होंने कहा कि नियमित कक्षाएं संचालित हो रही या नहीं, यह देख पाना संभव नहीं है। परीक्षाएं सुचितापूर्ण तरीके से हो रही हैं। इससे स्पष्ट है कि परी्क्षार्थियों की नकल पर निर्भरता कम हुई है। कालेजों के शिक्षकों में गुटबाजी होने के सवाल का कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। इससे पहले उन्होंने विभिन्न कालेजों में आयोजित परीक्षा का जायजा लिया। मंगलवार को उन्होंने सुबह 8 बजे से अब तक श्रीराम महाविद्यालय पटउवा, केपीएस ककरूवा, एमएसडी महाविद्यालय पाली, दीपचंद चौधरी महाविद्यालय, पहलवान गुरूदीन महिला महाविद्यालय, पहलवान गुरूदीन प्रषिक्षण महाविद्यालय पनारी, राजकीय महाविद्यालय ललितपुर, आदिनाथ कालेज महर्रा, सुदर्शन डिग्री कालेज बांसी, राजकीय महाविद्यालय तालबेहट एवं नेहरू महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन पाई। उधर, नोडल अधिकारी डॉ. अवधेश अग्रवाल ने बताया कि जिले में 14 परीक्षा केंद्रों पर विश्वविद्यालय परीक्षा आयोजित की जा रही हैं, जिन पर लगभग 22,500 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। सभी परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। कहीं कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया है। इस मौके पर नेमवि के ज्येष्ठ केंद्राध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री, बुंवि हिंदी विभाग के सह आचार्य डॉ. पुनीत बिसारिया, सहायक केन्द्राध्यक्ष डॉ. आशा साहू, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. अनिल सूर्यवंशी, डॉ. सुधाकर उपाध्याय, डॉ. संजीव वर्मा, फहीम बख्श आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें