नशा से दूर रहे, यातायात नियमों का पालन करें
ललितपुर। बजरंग दल के तत्वाधान में युवा संस्कार दिवस मनाया गया। जिसमें नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत गौशाला अखाड़ा में गांधी जयंती पर एक गोष्ठी का आयोजन अध्यक्ष नवल किशोर सोनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें युवाओं को नशा मुक्ति व यातायात के नियमों के बारे में विभागाध्यक्ष वृषभान भारद्वाज ने विस्तार से बताया। वाहनों को नशा करके चलाना, बिना हैलमेट के चलाना, सीट बेल्ट बांधकर न चलाने से आए दिन नौ जवानों की मृत्यु हो रही है। इससे बचने के लिए नशा का सेवन न करें। साथ ही दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें जानकारी दी गई। इस दौरान देवेंद्र गंगेले, पुष्पेंद्र राजा, दिनेश साहू, उमाशंकर बिदुआ, ललित कोशिश मौजूद रहे।