फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों ने कराया परीक्षण, मिलेंगे सहायक उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजना के अन्तर्गत बीपीएल श्रेणी के वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण मुहैया कराने के लिए विकास खण्ड बिरधा में शिविर आयोजित किया गया। इसमें 126 लाभाथियों ने अपना परीक्षण कराया।
विज्ञापन

एडिप योजना अन्तर्गत दिव्यांगजनों को उनकी विकलांगता उन्मुक्ति में सहायक कृत्रिम अंग जैसे ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, वैसाकी, बिरेलसिलेट सुनने की मशीन, देखने के चश्मा एवं कृत्रिम लिम्पस प्रदान किये जाते हैं। इसी प्रकार राष्ट्रीय वयोश्री योजनान्तर्गत 60 वर्ष से अधिक नागरिकों को चश्मा, सुनने की मशीन, बत्तीसी, बैसाकी, व्हीलचेयर, घुटान आदि उपकरण प्रदान किये जाते हैं। 04 अक्तूबर को विकास खण्ड जखौरा में भी शिविर आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी पीयूष चन्द्र राय ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें